फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal PWD Minister Vikramaditya Singh welcomed Manish Sisodia Bail

Manish Sisodia Bail: विक्रमादित्य सिंह ने किया सिसोदिया की रिहाई का स्वागत

Fri, 09 Aug 2024 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर हिमाचल के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बधाई दी है।
 

विज्ञापन
Himachal PWD Minister Vikramaditya Singh welcomed Manish Sisodia Bail
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया में विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि ईडी और सीबीआई केंद्र सरकार का बंधुआ मजदूर बनकर रह गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना सबूत 18 माह जेल की सलाखों के पीछे रखना मानव अधिकार का उल्लंघन हैं, जिस आधार पर आज उन्हें रिहा किया गया हैं। विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि सिसोदिया की गलती यह थी कि इन्होंने दिल्ली के स्कूलों को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। विक्रमादित्य ने पोस्ट के अंत में लिखा-सत्यमेव जयते। 

विज्ञापन


सोनिया से मिले मुकेश, नुकसान से अवगत करवाया
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार शाम को नई दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने सोनिया गांधी को सरकार और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। जलशक्ति और परिवहन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी। प्रदेश में जारी भारी बारिश से हुए नुकसान से भी अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed