फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Public Service Commission: Proposed exam schedule released under new rules for job trainee recruitmen

हिमाचल लोकसेवा आयोग: जॉब ट्रेनी भर्तियों के लिए नए नियमों में प्रस्तावित परीक्षा शेड्यूल जारी

Thu, 24 Jul 2025 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jul 2025 10:53 AM IST
सार

राज्य लोकसेवा आयोग ने जॉब ट्रेनी भर्तियों के लिए प्रस्तावति परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Himachal Public Service Commission: Proposed exam schedule released under new rules for job trainee recruitmen
हिमाचल लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने जॉब ट्रेनी भर्तियों के लिए प्रस्तावति परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग में भर्ती किए जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी की परीक्षा 4 अगस्त, कृषि विकास अधिकारी की परीक्षा 24 अगस्त, सहायक जिला न्यायवादी की परीक्षा 13 सितंबर को प्रस्तावित है। इसके अलावा उद्योग विकास निगम में डिप्टी मैनेजर जनरल की परीक्षा 25 सितंबर और कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा 26 सितंबर को होगी। यह सभी भर्ती परीक्षाएं नए नियमों में ली जाएंगी। 

विज्ञापन

प्रदेश में भर्ती किए जाने वाले जॉब ट्रेनी की दो साल में सीखे गए काम के आधार पर परीक्षा होगी। सरकार से नामित एजेंसी और प्रशासनिक अधिकारी इस परीक्षा का स्वरूप और पाठ्यक्रम तय करेंगे। हर पद की कार्य प्रकृति के अनुसार परीक्षा में ज्ञान जांचा जाएगा। परीक्षा पास करने वाले ही नियमित होने के लिए पात्र होंगे। 14 मई 2025 के बाद जारी भर्ती विज्ञापनों पर होने वाली हर नियुक्ति के लिए दक्षता परीक्षा देना अनिवार्य रहेगा। कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जॉब ट्रेनी योजना के नियुक्त सभी उम्मीदवारों को दो वर्षों की नौकरी प्रशिक्षु अवधि पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed