फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Public Service Commission: Colleges will again get principals through direct recruitment after 11 yea

HPPSC Recruitment: कॉलेजों को 11 साल बाद फिर सीधी भर्ती से मिलेंगे प्रिंसिपल, साक्षात्कार की तिथियां तय

Sat, 02 Dec 2023 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 12:03 PM IST
सार

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव सहित कई अन्य मानकों के आधार पर चयन के लिए 100 अंक निधार्रित किए गए हैं। आयोग की ओर से इसको लेकर एक परफार्मा भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Public Service Commission: Colleges will again get principals through direct recruitment after 11 yea
हिमाचल लोक सेवा आयोग - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों को 11 साल बाद फिर सीधी भर्ती के माध्यम से प्रिंसिपल मिलने जा रहे हैं। आवेदनों की छंटनी के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने 25 पदों के लिए साक्षात्कार को 75 अभ्यर्थी बुलाए हैं। विभिन्न विषयों की प्रस्तुति, बातचीत और साक्षात्कार के आधार पर प्रिंसिपलों का चयन किया जाएगा। प्रदेश के कॉलेजों में प्रिंसिपलों के 35 पद खाली हैं। 25 पदों को सीधी भर्ती और शेष 10 पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। बीते दिनों ही सरकार ने प्रिंसिपलों के 70 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव सहित कई अन्य मानकों के आधार पर चयन के लिए 100 अंक निधार्रित किए गए हैं। आयोग की ओर से इसको लेकर एक परफार्मा भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


18 से 29 दिसंबर तक साक्षात्कार की प्रक्रिया चलेगी। सुक्खू सरकार ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए पदोन्नति के साथ-साथ कुछ पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से भी शिक्षकों को नियुक्त करने का फैसला लिया है। कुछ माह पूर्व आयोग ने प्रिंसिपलों की सीधी भर्ती से 25 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदनों की छंटनी करने के बाद 75 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र घोषित किया गया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सरकार के समय अधिकांश कॉलेजों में प्रिंसिपलों के पद रिक्त थे। कांग्रेस सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पदोन्नति के साथ-साथ अब सीधी भर्ती से भी प्रिंसिपल भर्ती किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed