फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Public Service Commission cancelled school lecturer recruitment

राज्य लोक सेवा आयोग का फैसला, स्कूल लेक्चरर भर्ती रद्द

Sat, 23 Nov 2019 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Nov 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Himachal Public Service Commission cancelled school lecturer recruitment
फाइल फोटो

राज्य लोक सेवा आयोग ने स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती रद्द कर दी है। अब नए सिरे से इसको लेकर विज्ञापन जारी होंगे। बाहरी लोगों को नौकरी देने के विवाद के बाद मंत्रिमंडल ने ऐसी सभी भर्तियां रद्द करने का फैसला लिया है जिनके विज्ञापन तो जारी हुए, लेकिन लिखित परीक्षा नहीं हुई। इसी कड़ी में शुक्रवार को राज्य लोकसेवा आयोग ने लेक्चरर भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कॉमर्स और राजनीति शास्त्र विषय के स्कूल प्रवक्ताओं के 396 पदों के लिए की जानी वाली भर्ती अब नए नियमों के तहत होगी।

विज्ञापन


गैर हिमाचलियों को नौकरी देने में कड़ी शर्त जोड़ते हुए सरकार ने नियम अधिसूचित कर दिए हैं। कोई भी अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए तभी पात्र होगा, यदि उसने हिमाचल के किसी स्कूल और संस्थान से दसवीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए हिमाचल के किसी स्कूल या संस्थान से आठवीं या दसवीं की परीक्षा पास करनी जरूरी है।

विज्ञापन

यह शर्त हिमाचल के स्थायी निवासियों पर लागू नहीं होगी। बेशक वे राज्य से बाहर पढ़े हों। बीते दिनों आयोग ने स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती शुरू की थी। इसमें गैर हिमाचलियों ने भी प्रदेश के सामान्य श्रेणी के पदों के तहत आवेदन किए। इससे पूर्व सचिवालय में हुई भर्ती में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी।

इसको लेकर हुए विवाद के बाद सरकार ने अगस्त की कैबिनेट बैठक में गैर हिमाचलियों के लिए शर्तें कड़ी करने का फैसला लिया था, लेकिन अफसरशाही की लेटलतीफी के चलते अधिसूचना जारी नहीं हुई। इसके चलते ही स्कूल प्रवक्ता की भर्ती में भी गैर हिमाचली शामिल हो गए। मामले पर संज्ञान लेते हुए बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नई शर्तें दोबारा जोड़ते हुए अधिसूचना जारी की गई है।

पुरानी भर्ती की फीस पर अभी फैसला नहीं
स्कूल प्रवक्ता भर्ती के आवेदकों की फीस एडजस्ट करने या रिफंड करने पर फिलहाल अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार नए विज्ञापन में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। राज्य लोकसेवा आयोग ने 22 नवंबर तक इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। सामान्य श्रेणी के आवेदकों ने 400 रुपये फीस और आरक्षित वर्ग के आवेदकों नेे 100 रुपये फीस जमा करवाई है। हजारों युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed