फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Public Distribution System Ration quota for 18 lakh consumers

18 लाख उपभोक्ताओं को झटका, दिसंबर में समय पर नहीं मिलेगा राशन

Mon, 13 Nov 2017 01:07 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 13 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Himachal Public Distribution System Ration quota for 18 lakh consumers

हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने समय पर सस्ते राशन का कोटा नहीं मिलेगा। इलेक्शन कमीशन से सस्ते राशन कोटे के सप्लाई ऑर्डर खरीद को अनुमति नहीं मिली है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के चलते आयोग की अनुमति के बिना खरीद के टेंडर जारी नहीं किए जा सकते।

विज्ञापन


अक्तूबर महीने में आयोग को अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा था। समय पर स्वीकृति न मिलने से खाद्य आपूर्ति निगम के राशन आवंटन की सारी प्रक्रिया रुक गई है। अब विभाग की ओर से इलेक्शन कमीशन को रिमाइंडर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने 7 दालें, तेल, चीनी और नमक के सप्लाई ऑर्डर की अनुमति मांगी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनियों के टेंडर खोले हैं, दालों के रेट तक फाइनल कर दिए हैं। कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी होना बाकी है। अब यह इलेक्शन कमीशन पर निर्भर है कि कंपनियों ने ऑर्डर देना है कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र को छोड़ सभी सस्ते राशन के होने हैं टेंडर

Himachal Public Distribution System Ration quota for 18 lakh consumers

खाद्य आपूर्ति निगम की मानें तो सप्लाई ऑर्डर जारी करने में बहुत देरी हो गई है। कंपनियों को खरीदारी के साथ पैकिंग, हर भंडार तक राशन पहुंचाना है। इसके लिए कम से कम एक महीने का समय लग जाता है।

खाद्य आपूर्ति निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने बताया कि इलेक्शन कमीशन से टेंडर के सप्लाई ऑर्डर की अनुमति मांगी गई है। समय पर अनुमति न मिलने से राशन आवंटन में देरी होगी।

केंद्र सरकार हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा और चावल उपलब्ध कराता है, जबकि 3 पसंद की दालें, 2 लीटर तेल, 600 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी, और 1 किलो नमक प्रदेश सरकार सब्सिडी पर लोगों को उपलब्ध कराती है। इन सभी खाद्य वस्तुओं के सप्लाई आर्डर की अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed