{"_id":"64da39ef73d4b50663016752","slug":"himachal-president-s-medal-to-inspector-sudesh-kumar-three-will-get-police-medal-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को राष्ट्रपति मेडल, तीन को मिलेगा पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को राष्ट्रपति मेडल, तीन को मिलेगा पुलिस पदक
Mon, 14 Aug 2023 08:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:02 PM IST
सार
पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को राष्ट्रपति मेडल मिलेगा। इंस्पेक्टर यशवंत, सांबर सिंह और सब इंस्पेक्टर नित्या प्रकाश तनवर को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक मिलेगा।
विज्ञापन
सुदेश कुमार, नित्या प्रकाश, यशवंत सिंह व सांबर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को राष्ट्रपति मेडल मिलेगा। इंस्पेक्टर यशवंत, सांबर सिंह और सब इंस्पेक्टर नित्या प्रकाश तनवर को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मेडल की घोषणा की है। इंस्पेक्टर सुदेश कुमार जुन्गा बटालियन में तैनात हैं। इन्होंने कार चोर गिरोह को पकड़ा है। चिट्टा सरगना को पकड़ने में भी अहम भूमिका निभाई है। सामाजिक सेवाओं में भी अहम योगदान दिया है। सुदेश 64 बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
सीआईडी, विजिलेंस, पुलिस सिक्योरिटी में सेवाएं दी हैंं। वहीं, इंस्पेक्टर यशवंत ठाकुर ने टेक्नोमैक और मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में अहम भूमिका निभाई है। वह एसआईटी के अहम सदस्य रहे। फर्जी डिग्री मामले में विभिन्न राज्यों में दबिश देकर उन्होंने आरोपियों को पकड़ा है। फर्जी डिग्री मामले में चार्जशीट तैयार करने में भी उनका अहम योगदान रहा है। वह अभी सीआईडी साइबर थाने में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें 2002 में भी प्रधानमंत्री जीवन रक्षार्थ पदक से नवाजा गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सांबर सिंह प्रथम बटालियन जुन्गा में तैनात हैं। सांबर सिंह को पुलिस मुख्यालय में अहम जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस टोल फ्री 112 नंबर, गुड़िया हेल्पलाइन, होशियार सिंह हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन 1091 का कंट्रोल यही करते हैं। सब इंस्पेक्टर नित्या प्रकाश तनवर पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। हिमाचल पुलिस मुख्यालय सबसे पहले मार्च, 2017 में ई आफिस बना है। इसमें इनका अहम योगदान रहा है। वह जैम पोर्टल के एडमिन हैं। पुलिस के 13 थाने ऑनलाइन किए हैं। वहीं, नागरिक एवं गृह सुरक्षा कमांडेंट तोताराम और पलाटून कमांडर खेमराज को भी सराहनीय सेवाएं पदक के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन