{"_id":"682818cc03857be077095208","slug":"himachal-preparations-to-stop-50-percent-discount-in-bus-fares-for-women-in-cities-cabinet-meeting-may-appro-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शहरों में महिलाओं के बस किराये में 50 फीसदी छूट बंद करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: शहरों में महिलाओं के बस किराये में 50 फीसदी छूट बंद करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक लग सकती है मुहर
Sat, 17 May 2025 10:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 May 2025 10:34 AM IST
सार
एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराये में दी जा रही 50 फीसदी की छूट को सरकार शहरी क्षेत्र में बंद करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को किराये में दी जा रही 50 फीसदी की छूट को सरकार शहरी क्षेत्र में बंद करने की तैयारी में है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में इसे यथावत रखे जाने का प्रस्ताव है। 19 मई को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है।
विज्ञापन
अभी प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराये में 50 फीसदी की छूट दे रखी है। पथ परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी करने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। पथ परिवहन निगम को घटे से उभारने के लिए पहले न्यूनतम किराये को 5 से 10 रुपये किया है। इसके बाद लंबी दूरी के किराये में भी बढ़ोतरी की है। अब सरकार की ओर से यह फैसला लेने पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन