फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh weather report rain hailstorm chances

बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि और तूफान चलने की चेतावनी

Fri, 27 Apr 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 27 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh weather report rain hailstorm chances

हिमाचल प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश, ओलावृष्टि होने और तूफान चलने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो मई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही अब न्यूनतम पारे में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बुधवार रात को नाहन में 22 और शिमला में 17 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। इस सीजन में यह इस साल का यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा है। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के गर्मी से छूट रहे पसीने

himachal pradesh weather report rain hailstorm chances

पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी के चलते लोगों के खूब पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश के मुख्य पर्यटन क्षेत्रों शिमला, मनाली, डलहौजी और कसौली में पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में सैलानियों का आना शुरू हो गया है।

वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.7, बिलासपुर में 38.4, हमीरपुर में 36.7, कांगड़ा में 36.5, नाहन में 35.1, चंबा में 34.2, सुंदरनगर में 36.4, धर्मशाला में 30.4, शिमला में 26.7, डलहौजी में 21.6 और केलांग में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान  22.3, पालमपुर में 19.0, मंडी-हमीरपुर में 18.8, ऊना में 18.6, कांगड़ा में 17.6, शिमला में 17.2, सोलन में 15.4, धर्मशाला में 14.8, मनाली में 5.6, कल्पा में 5.4 और केलांग में 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed