फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Vigilance seeks sanction for prosecution against Assistant Drug Controller Nishant Sarin In Corruption Case

सहायक दवा नियंत्रक निशांत के खिलाफ मांगी अभियोजन मंजूरी, विजिलेंस ने दर्ज किया है केस

Mon, 28 Jun 2021 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

सिंतबर 2019 में विजिलेंस ने सरीन के खिलाफ फार्मा कंपनियों से घूस लेने के संबंध में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सरीन के ठिकानों पर छापों के बाद नए खुलासे होने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Vigilance seeks sanction for prosecution against  Assistant Drug Controller Nishant Sarin In Corruption Case
सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फार्मा हब बद्दी में तैनात रहे सहायक दवा नियंत्रक (एडीसी) निशांत सरीन के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच पूरी हो गई है। अब विजिलेंस ने सरकार से सरीन के खिलाफ फार्मा कंपनियों से रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के लिए अभियोजन मंजूरी मांगी है। सरीन के खिलाफ विजिलेंस को ठोस सुबूत हाथ लगे हैं। बता दें कि सिंतबर 2019 में विजिलेंस ने सरीन के खिलाफ फार्मा कंपनियों से घूस लेने के संबंध में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


इस मामले में सरीन के ठिकानों पर छापों के बाद नए खुलासे होने शुरू हो गए थे। छापे के दौरान मिले दस्तावेजों से यह सामने आया था कि पिछले दो साल में वह करीब 25 बार देश के विभिन्न हिस्सों में घूमने गया। इस दौरान वह ताज, जेडब्ल्यू मैरियट और आईटीसी जैसे पांच सितारा होटलों में रुका।
विज्ञापन


इन होटलों की बुकिंग फार्मा कंपनियों ने कराई और कमरों का किराया भी कंपनियों ने अपने बैंक खातों से चुकाया था। इन शहरों को आने-जाने की फ्लाइट की टिकटें भी फार्मा कंपनियों ने ही कराई थी। जांच के मुताबिक निशांत दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई, विशाखापटनम जैसे शहरों में कंपनियों के खर्चे पर घूमने गया था। इस दौरान उसकी एक महिला डॉक्टर मित्र भी साथ रहती थी जो एक फार्मा कंपनी में उच्च पद पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने इस डॉक्टर के घर पर भी दबिश देकर कई दस्तावेज जब्त किए थे। इसी दौरान उसकी एक फर्म में साझीदारी की भी बात सामने आई थी। फिलहाल जांच पूरी कर विजिलेंस ने चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि अभियोजन मंजूरी मिलते ही ब्यूरो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed