फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh two independent MLA join BJP

Himachal BJP: विस चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम, दो निर्दलीय विधायक भाजपा में हुए शामिल

Wed, 08 Jun 2022 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Jun 2022 08:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दो निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। देहरा से होशियार सिंह और जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
himachal pradesh two independent MLA join BJP
भाजपा में शामिल हुए प्रकाश राणा, होशियार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। प्रकाश राणा जोगिंद्रनगर से धूमल सरकार में राजस्व मंत्री रहे गुलाब सिंह ठाकुर और होशियार सिंह आईपीएच मंत्री रहे रविंद्र सिंह रवि को हराकर विधायक बने थे।

विज्ञापन


गुलाब सिंह ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के समधी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सुसर हैं, जबकि रविंद्र रवि को भी धूमल का करीबी माना जाता है। हालांकि बाद में दोनों निर्दलीय विधायकों ने बाहर से भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। दोनों ने धूमल के गृह जिला हमीरपुर में दो दिन तक चली भाजपा की कोर कमेटी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन के अगले दिन ही भाजपा को ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि दोनों भाजपा से टिकट मिलने की शर्त पर पार्टी में शामिल हुए हैं। इनकी ज्वाइनिंग के बाद दोनों ही विधानसभा हलकों से पूर्व मंत्रियों रविंद्र सिंह रवि और गुलाब सिंह ठाकुर के विधानसभा जाने के रास्ते बंद हो सकते हैं। होशियार सिंह और प्रकाश राणा ने पार्टी मुख्यालय चक्कर में भाजपा सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर कर भाजपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी और नेता होंगे शामिल : कश्यप 
सुरेश कश्यप ने कहा कि दोनों नेता लंबे समय से विधानसभा में पार्टी का समर्थन कर रहे थे। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ले ली है। दिग्गज नेताओं ने भाजपा में शामिल होना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में और कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।


सभी नेताओं से मशविरा करने के बाद पार्टी में लिए दोनों विधायक : जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दोनों निर्दलीय विधायकों का पिछले साढ़े चार साल से सरकार को सहयोग मिला है। उन्होंने सभी नेताओं से मशविरा करने के  बाद उन्हें पार्टी में शामिल किया है। यह कदम आने वाले समय में पार्टी और सरकार को मजबूत बनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed