फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Tourism industry in crisis after increasing cases of Coronavirus in Maharashtra

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से संकट में हिमाचल का पर्यटन कारोबार

Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
सार

  • 85 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द, बीते 20 दिनों से नई बुकिंग भी बिल्कुल बंद

  • शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी के पर्यटन कारोबारियों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
Himachal Pradesh Tourism industry in crisis after increasing cases of Coronavirus in Maharashtra
पर्यटक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना के कहर से देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर संकट के बादल घिर आए हैं। समर टूरिस्ट सीजन के लिए हुई 85 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द हो चुकी है। बीते करीब 20 दिनों से नई एडवांस बुकिंग पूरी तरह बंद है। देश में बेकाबू हो रहे कोरोना के हालात से शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी के पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। हर साल गर्मी के सीजन में गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल से हजारों सैलानी हिमाचल का रुख करते हैं। इस बार कोरोना संकट के चलते सैलानी एडवांस बुकिंग होल्ड करवा रहे हैं।

विज्ञापन


बीते साल लॉकडाउन के चलते पर्यटन कारोबारियों को टूरिस्ट सीजन के दौरान भारी नुकसान झेलना पड़ा था। इस साल अच्छे कारोबार की उम्मीद थी, होटल कारोबारियों ने स्टाफ भी वापस काम पर बुला लिया था, लेकिन मौजूदा हालातों में यह सीजन भी कोरोना की भेंट चढ़ता दिख रहा है। शिमला और मनाली के अलावा धर्मशाला और डलहौजी के होटलों में भी समर सीजन के लिए एडवांस बुकिंग रद्द हो गई है। गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, राजस्थान से सैलानी हिमाचल आने के लिए एडवांस बुकिंग नहीं करवा रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से होटलों की एडवांस बुकिंग बंद: अश्वनी
फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने के बाद पिछले 15 दिनों से हिमाचल के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग पूरी तरह बंद है। पिछले साल की तरह इस साल भी समर सीजन के पूरी तरह पिटने की स्थिति पैदा हो गई है।

85 फीसदी तक एडवांस बुकिंग रद्द: मनु सूद
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि देश में कोरोना के मामले बढ़ने से समर सीजन के लिए हुई कमरों की 85 फीसदी तक एडवांस बुकिंग रद्द हो गई है। टूरिस्ट अपनी बुकिंग होल्ड करवा रहे हैं। समर सीजन के दौरान कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है।

फ्लाइट्स के सस्ते टिकटों के लिए 2 महीने पहले एडवांस बुकिंग
गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, बंगाल से आने वाले सैलानी फ्लाइट के सस्ते टिकटों के लिए 2 महीने पहले ही बुकिंग करवा लेते हैं। अधिकतर सैलानी दिल्ली या चंडीगढ़ तक फ्लाइट से पहुंचते हैं और उसके बाद टैक्सी के जरिये शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी का रुख करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed