{"_id":"5b7d6a5742c79246553361b0","slug":"himachal-pradesh-teachers-federation-meeting-with-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के शिक्षकों के हित में लेंगे निर्णय : सुरेश भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के शिक्षकों के हित में लेंगे निर्णय : सुरेश भारद्वाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ सचिवालय में हुई। इस दौरान शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने विभाग की ओर से कम परीक्षा परिणाम पर शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने के फैसले का विरोध किया। इस मौके पर प्रांत महामंत्री जगवीर चंदेल ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री से इस निर्णय को निरस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक हित में उचित कदम उठाएंगे। शिक्षकों को अवश्य राहत प्रदान की जाएगी। इस मौके पर महासंघ के संयुक्त सचिव पवन मिश्रा, विनोद सूद, यशवंत, राजेंद्र आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन