फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh State Teacher Award to 16 Teachers by Himachal Govt

हिमाचल के 16 शिक्षकों को मिलेगा स्टेट टीचर अवार्ड, देखिए कौन है लिस्ट में

Sun, 02 Sep 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Sep 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh State Teacher Award to 16 Teachers by Himachal Govt

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के 16 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के 27 शिक्षकों को इस बार सम्मानित किए जाने के लिए कोटा तय किया गया था लेकिन निर्धारित शर्तों के पूरा नहीं होने के चलते इस बार 16 शिक्षकों को ही सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इन 16 शिक्षकों में से 13 शिक्षकों का चयन प्रदेश भर से आए आवेदनों के आधार पर किया गया है जबकि तीन शिक्षकों को राज्य स्तरीय चयन कमेटी ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना है। चयनित शिक्षकों में शिमला और हमीरपुर से पांच-पांच, किन्नौर और सिरमौर जिला से दो-दो और मंडी व कांगड़ा जिला से एक-एक शिक्षक हैं।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस साल राजभवन की जगह एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था हिप्पा में की गई है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जमवाल ने सभी चयनित शिक्षकों से चार सितंबर को शाम चार बजे तक हिप्पा पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 13 शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार

Himachal Pradesh State Teacher Award to 16 Teachers by Himachal Govt

जिला शिमला के नेरवा स्कूल के प्रिंसिपल केवल राम चौहान, जिला सिरमौर के अबोंया स्कूल के लेक्चरर नरेंद्र सिंह नेगी, हमीरपुर जिला के ब्याड़ स्कूल के लेक्चरर नरदेव सिंह, जिला मंडी के सुंदरनगर स्कूल (छात्रा) के डीपीई रमेश चंद, जिला किन्नौर के शौंग स्कूल के डीपीई कर्म चंद, जिला हमीरपुर के मटाहनी स्कूल की टीजीटी पवन बाला, जिला हमीरपुर के डूग्हा स्कूल के पीईटी जोगिंद्र सिंह शांडिल।

जिला शिमला के शामथा (चौपाल) स्कूल के डीएम केवल राम कांता, जिला कांगड़ा के मूल्थान स्कूल के ओटी लाल चंद, जिला सिरमौर के संद्राह स्कूल के जेबीटी जय प्रकाश, जिला शिमला के कहारण (ननखड़ी) स्कूल के सीएचटी लाल चंद मेहता, हमीरपुर छात्र स्कूल की सीएचटी कुशमा कुमारी और भोटा स्कूल के सीएचटी संदीप कुमार को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

Himachal Pradesh State Teacher Award to 16 Teachers by Himachal Govt

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तीन शिक्षकों को पुरस्कार देने के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी ने चुना है। इसमें जिला शिमला के बघार स्कूल की जेबीटी निशा कुमारी, जिला किन्नौर के कोठी स्कूल की सीएचटी आशा रानी और जिला शिमला के कुफरी स्कूल की जेबीटी अंकिता वालिया शामिल हैं। इन तीनों शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने और गुणात्मक शिक्षा देने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

सेवा विस्तार का फैसला वापस लेने का फैसला टला- राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को सम्मान स्वरूप मिलने वाला एक साल का सेवा विस्तार वापस लेने का सरकार ने फैसला वापस ले लिया है। इस साल भी पूर्व की तरह पुरस्कार विजेता शिक्षकों को दो विकल्प दिए जाएंगे। जो शिक्षक एक साल का सेवा विस्तार नहीं लेना चाहते, उन्हें 40 हजार रुपये की नकदी दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों को शॉल, टोपी, मोमेंटो और सर्टिफिकेट अवार्ड के तौर पर दिए जाएंगे।

कांगड़ा के सुनील को मिलना है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Himachal Pradesh State Teacher Award to 16 Teachers by Himachal Govt

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस बार प्रदेश के कांगड़ा जिला के जेबीटी सुनील कुमार का चयन हुआ है। कांगड़ा जिला की ज्वालामुखी तहसील की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंडोल में तैनात जेबीटी शिक्षक सुनील कुमार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इन्हें 50 हजार का नकद पुरस्कार, सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दिया जाएगा।

पिछले साल के तीन नेशनल अवार्डी को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार- साल 2017 के दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीन शिक्षकों को भी पांच सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इन शिक्षकों में मंडी की मीना चंदेल, कांगड़ा के जनमेजय गुलेरिया और शिमला के संजय देष्टा को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed