फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh state Health care scheme on premium of 30 rupees

आयुष्मान योजना से छूटे प्रदेश के करीब 11 लाख को मिलेगा सुरक्षा कवर

Wed, 08 Aug 2018 12:01 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Aug 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh state Health care scheme on premium of 30 rupees

केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना से छूटे प्रदेश के करीब 11 लाख लोगों को राज्य सरकार नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाएगी। मुख्यमंत्री स्टेट हेल्थ केयर स्कीम के तहत प्रदेश सरकार हिमाचल के पांच लाख लोगों को कवर करने जा रही है। इसके अलावा यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम में 6 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


स्टेट हेल्थ केयर स्कीम का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों से साल का 30 रुपये प्रति व्यक्ति प्रीमियम लिया जाएगा। पहले इस योजना में 1 लाख 5 हजार लोगों को लिया जाना था, लेकिन अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील वर्कर्स, 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग, 70 साल से ऊपर के विकलांग, एकल नारी आदि को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें न्यूनतम स्वास्थ्य बीमा कवर 30 हजार रुपये तक मिलेगा, जबकि 1.75 लाख रुपये तक की धनराशि क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में इलाज पर खर्च के लिए मिलेगी। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर 2.75 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम में सवा दो लाख रुपये तक का होगा इलाज

Himachal Pradesh state Health care scheme on premium of 30 rupees

प्रदेश सरकार की यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम में राज्य केे 6 लाख से अधिक लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार ने इसका खाका तैयार कर लिया है। इस योजना में सामान्य श्रेणी के लोग लाभान्वित होंगे।

इसमें उन लोगों को शामिल किया जाएगा, जो केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना, स्टेट हेल्थ केयर स्कीम समेत राज्य में लागू तमाम योजनाओं से छूटे गए हैं। इसमें सिर्फ सरकारी नौकरी वालों को लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना में शामिल होने वाले लाभार्थियों से प्रतिदिन एक रुपया यानी साल में 365 रुपये प्रीमियम लिया जाएगा। 

पहले इस योजना के तहत 1 लाख 10 हजार लोगों को लिया जाना था, लेकिन इस योजना में अब 6 लाख लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसमें न्यूनतम स्वास्थ्य बीमा कवर 30 हजार रुपये तक मिलेगा, जबकि 1.75 लाख रुपये तक की धनराशि क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में इलाज पर मिलेगी।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर 2.75 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज होगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए सरकार की ओर से अस्पतालों में खोली गई यूनिट में लोग आवेदन कर सकेंगे। ब्यूरो

हिमाचल यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत छह लाख मध्यवर्गीय लोगों को जोड़ा जाना है, जबकि स्टेट हेल्थ केयर स्कीम में 5 लाख के आसपास लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यतया केंद्र की आयुष्मान योजना से छूटे लोगों को इसका लाभ मिल पाएगा। - बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य, हिमाचल प्रदेश 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed