फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh State Electricity Board hike salary of employees

बिजली बोर्ड ने बढ़ाया वेतन, कर्मचारी नाखुश 13 को करेंगे प्रदशर्न

Wed, 11 Oct 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Oct 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh State Electricity Board hike salary of employees

राज्य बिजली बोर्ड ने 48 श्रेणियों के करीब 2600 कर्मचारियों के वेतन में प्रति माह 250 से 750 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। जनवरी 2012 से जनवरी 2016 के दौरान पदोन्नत और नियुक्त कर्मियों को बोर्ड प्रबंधन ने पुराने वेतन पर बढ़ी हुई ग्रेड पे देने की अधिसूचना जारी कर दी है। अक्तूबर महीने से बोर्ड कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड की इंप्लाइज यूनियन लंबे समय से ग्रेड पे की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर मुखर थे। बोर्ड प्रबंधन ने ग्रेड पे देने का फैसला तो लिया लेकिन 2012 से 2016 के बीच की अवधि निर्धारित कर यूनियन को नाराज कर दिया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाडा और महासचिव हीरालाल वर्मा ने ग्रेड पे देने के फैसले का विरोध किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधन के फैसले का जनवरी 2016 के बाद पदोन्नत और नियुक्त होने वाली कर्मियों को लाभ नहीं मिलेगा। प्रबंधन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने 13 अक्तूबर को बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने कहा है कि ग्रेड पे में दोबारा पैदा की गई इस विसंगति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया कि बोर्ड ने नए सब स्टेशनों में 550 पद भरने को लेकर यूनियन के साथ हुई बैठक में सहमति जताई थी लेकिन इस संदर्भ में अभी तक पद भरने का फैसला नहीं लिया है। इसको लेकर भी प्रबंधन का विरोध जताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed