फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Pradesh Staff Selection Commission conducted staff nurse screening exam at 73 exam centres

कर्मचारी चयन आयोग: हजारों ने दी स्टाफ नर्स और एलए की लिखित परीक्षा

Sun, 10 Apr 2022 10:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Apr 2022 10:21 PM IST
सार

स्टाफ नर्स की परीक्षा के लिए 16741 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के 73 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Staff Selection Commission conducted staff nurse screening exam at 73 exam centres
कुल्लू कॉलेज में स्टाफ नर्स की लिखित परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर आतीं अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 933 और लेबोरेटरी असिस्टेंट पोस्ट कोड 935 के पदों को भरने के लिए रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। स्टाफ नर्स की परीक्षा के लिए 16741 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के 73 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में स्टाफ नर्स के लिए 440 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी हुए थे। इनमें से 349 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे, जबकि 91 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। जबकि, लेबोरेटरी असिस्टेंट पोस्ट कोड 935 के पदों को भरने के लिए 1291 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
विज्ञापन


यह परीक्षा हमीरपुर जोन के छह परीक्षा केंद्रों में दोपहर दो से चार बजे तक आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में लेबोरेटरी असिस्टेंट की परीक्षा के लिए 400 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 202 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 198 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed