{"_id":"63badc5a1e5b9b373939385c","slug":"himachal-pradesh-private-bus-operators-statement-on-diesel-vat-hike-by-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बस ऑपरेटर बोले- पहले ही हालत नाजुक, अब खड़ी करनी पड़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बस ऑपरेटर बोले- पहले ही हालत नाजुक, अब खड़ी करनी पड़ेंगी बसें
Sun, 08 Jan 2023 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:38 PM IST
सार
शिमला निजी बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान का कहना है कि सर्दियों में बसों को पहले ही यात्री नहीं मिल रहे। पूरे दिन बसें चलाने के बाद शाम को 300 से 500 रुपये कैश बच रहा है। डीजल महंगा होने के बाद अब 500 रुपये भी नहीं बचेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में डीजल के दाम बढ़ने से बस ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। प्रदेश सरकार की ओर से वैट की दरों में की गई बढ़ोतरी से डीजल के दाम एकमुश्त 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े हैं। शनिवार को शिमला में डीजल 82.92 रुपये प्रति लीटर था, जो रविवार को 85.93 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी से शहर के बस ऑपरेटरों, ट्रांसपोर्टरों और टैक्सी ऑपरेटरों में भारी रोष है।
विज्ञापन
शिमला निजी बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान का कहना है कि सर्दियों में बसों को पहले ही यात्री नहीं मिल रहे। पूरे दिन बसें चलाने के बाद शाम को 300 से 500 रुपये कैश बच रहा है। डीजल महंगा होने के बाद अब 500 रुपये भी नहीं बचेंगे। हमें अपनी बसें खड़ी करनी पड़ेंगी। न्यूनतम किराया 7 से घटा कर 5 रुपये करने पर भी बस ऑपरेटरों ने विरोध दर्ज करवाया था। उधर, डीजल के रेट बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों की भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
शिमला-मंडी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक पुरुषोत्तम चंद शर्मा ने बताया कि माल ढुलाई की दरें तो बढ़ेंगी नहीं, इसलिए डीजल के रेट बढ़ने का पूरा बोझ ट्रांसपोर्टरों पर ही पड़ेगा। बड़ी गाड़ियों को माल ही कम मिलता है और कूरियर कंपनियों की वजह से भी नुकसान हो रहा है। जय ढींगू माता टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजपाल ने बताया कि कोरोना के कारण टैक्सी कारोबार को हुए नुकसान से अभी उबरे भी नहीं थे कि डीजल की कीमतें बढ़ने से भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन