{"_id":"5cf1103cbdec2207836097d1","slug":"himachal-pradesh-police-dgp-sr-mardi-take-meeting-of-police-officers-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारियों की बैठक में बोले डीजीपी, बार-बार चालान वालों के लाइसेंस होंगे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारियों की बैठक में बोले डीजीपी, बार-बार चालान वालों के लाइसेंस होंगे रद्द
Fri, 31 May 2019 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 31 May 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा कि पुलिस ने प्रदेश में ई-चालान प्रणाली शुरू की है। इस प्रणाली के जरिये जुर्माने का ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का भी पता लगा पाएगी। जो बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। उल्लंघनकर्ताओं की पहचान होने पर उनसे ज्यादा जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
उनके लाइसेंस को भी रद्द करने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकेगा। धर्मशाला में उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस ने ग्रेजुएट कांस्टेबलों को कई शक्तियां प्रदान की हैं। उन्होंने उत्तरी खंड धर्मशाला में कानून-व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तरी खंड में आने वाले कांगड़ा, चंबा और ऊना जिले में आपराधिक गतिविधियों में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
लाहौल-धौलाकुआं में खुलेंगी पुलिस कैंटीन
मरडी ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने अपने कर्मचारियों और पुलिस पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रदेश भर में 16 कैंटीनें खोली हैं। इसी कड़ी में तीन अन्य स्थानों पर भी पुलिस कैंटीन खोली जाएंगी। इसमें लाहौल-स्पीति और धौलाकुआं शामिल होंगे।
विज्ञापन
पुलिस कैंटीनों में अब तक 350 करोड़ रुपये के सामान की बिक्री हुई है। पुलिस को 7 लाख रुपये कमीशन के रूप में मिले हैं। 50 हजार से अधिक पुलिस परिवार लाभान्वित हुए हैं।
सेविंग खातों में कम से कम नकदी रखें लोग
प्रदेश भर में हो रही ऑनलाइन ठगी और एटीएम फ्रॉड पर डीजीपी मरड़ी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लोग अपने सेविंग खातों में कम से कम नकदी रखें।