{"_id":"608841547247616b02054a0f","slug":"himachal-pradesh-oxygen-could-not-be-sent-to-delhi-due-to-shortage-of-empty-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: खाली सिलिंडरों की कमी, दिल्ली नहीं भेजी जा सकी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: खाली सिलिंडरों की कमी, दिल्ली नहीं भेजी जा सकी ऑक्सीजन
Wed, 28 Apr 2021 10:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार को हिमाचल से ऑक्सीजन की खेप नहीं भेजी जा सकी है। सिलिंडरों की कमी के चलते ऑक्सीजन की रीफिलिंग कंपनी नहीं कर पा रही है। मंगलवार को भी कालाअंब प्लांट में निजी जरूरत की ऑक्सीजन लेने पहुंच रहे लोगों की कतारें लगी रहीं। बताया जा रहा है कि बाहरी राज्यों के लोग ऑक्सीजन के सिलिंडर लेकर जा रहे हैं और उनका भंडारण घरों में कर रहे हैं ताकि आपात स्थिति में दिक्कत न हो। यही कारण है कि कंपनी के पास खाली सिलिंडर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का भरोसा दिलाया है। दिल्ली को हर रोज करीब एक हजार सिलिंडर भर कर देने हैं। पहले दिन कंपनी से सौ सिलिंडर भेजे जाने थे। कालाअंब ऑक्सीजन प्लांट के पुष्पेंद्र मित्तल ने कहा कि खाली सिलिंडर न होने से दिक्कत आ रही है। राज्य के उद्योग निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया कि लोग ऑक्सीजन के सिलिंडर ले जा रहे हैं और खाली नहीं ला रहे हैं। इस कारण सिलिंडरों की कमी हो रही है।
विज्ञापन