फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh nod for cut in government school holidays

लॉकडाउन के बाद सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में होगी कटौती, सरकार ने दी मंजूरी

Mon, 13 Apr 2020 09:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh nod for cut in government school holidays
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव को हुए लॉकडाउन से सरकारी स्कूलों की छुट्टियों पर कैंची चलना तय है। शैक्षणिक दिवस पूरे करने के लिए बरसात, दिवाली सहित कई अन्य छुट्टियों में कटौती होगी। शीतकालीन स्कूल करीब डेढ़ माह और ग्रीष्मकालीन स्कूल एक माह तक बंद रहने के चलते आगामी छुट्टियों में कमी करने को सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग इस बाबत योजना बनाने में जुट गया है।

विज्ञापन


शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित अन्य जिलों में स्थित शीतकालीन स्कूलों में बीस फरवरी से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है। 16 मार्च से प्रदेश में सभी स्कूल पहले 31 मार्च, फिर 14 अप्रैल तक बंद किए गए। इसकी अवधि और बढ़ सकती है। ऐसे में शीतकालीन स्कूलों में करीब डेढ़ माह तक पढ़ाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल के पहले सप्ताह से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना था, लेकिन सत्र शुरू नहीं हुआ। इसकी भी भरपाई आने वाली छुट्टियों से होगी। बरसात, दिवाली की छुट्टियां कम कर शैक्षणिक दिवस पूरे किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कौन सी छुट्टियां कम की जानी हैं, इस पर योजना बनाई जा रही है। हालात सामान्य होते ही जब स्कूल खुलेंगे तो सरकार से मंजूरी लेकर इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्नातक परीक्षाएं 15 मई से पहले असंभव

कोरोना के चलते एचपीयू को बंद रखे जाने से विश्वविद्यालय का पूरा शैक्षणिक शेड्यूल गड़बड़ा गया है। लॉकडाउन जारी रहने से स्नातक की सेमेस्टर और ईयर एंड परीक्षाओं के साथ ही स्नातकोत्तर परीक्षाएं एक से डेढ़ माह आगे चली जाएंगी। इससे पीजी की प्रवेश प्रक्रिया अगस्त से आगे जा सकती है। लॉकडॉउन 30 अप्रैल तक गया तो, इससे विश्वविद्यालय एक मई तक ही खुल पाएगा।

इसके बाद विवि को परीक्षाओं की तैयारी के लिए करीब 15 दिन चाहिए। इससे जाहिर है कि 16 अप्रैल से होने वाली स्नातक की परीक्षाएं 15 मई के बाद ही शुरू होंगी। इस परीक्षा में यूजी अंतिम सेमेस्टर के करीब 30 से 35 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। 10 अप्रैल से स्नातकोत्तर डिग्री डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन भी शुरू नहीं हो पाया। वहीं विश्वविद्यालय की बीएड के लिए 18 मई को प्रवेश परीक्षा करवाने की योजना थी, वह भी सिरे नहीं चढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed