{"_id":"5da17a738ebc3e93dd48fdf4","slug":"himachal-pradesh-man-attempt-suicide-by-setting-himself-ablaze-in-nit-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एनआईटी में कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एनआईटी में कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश
Sat, 12 Oct 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठों की प्रताड़ना से तंग आकर स्टाफ नर्स की आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि शनिवार को एनआईटी में एक सफाई कर्मी ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में शनिवार सुबह हुई घटना के दौरान अन्य कर्मचारियों ने सफाई कर्मी को बचा लिया।
विज्ञापन
उधर, टौणीदेवी के झनिक्कर के रहने वाले मोहन लाल ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि बोतल से लीकेज के कारण उस पर केरोसिन पड़ा था। शिकायत न देने पर पुलिस में केस दर्ज नहीं किया गया है। एनआईटी के रजिस्ट्रार डॉ. सुशील चौहान ने कहा कि सफाई का काम आउटसोर्स पर एक निजी कंपनी के पास है। इस मामले में कंपनी से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
कंपनी के एचओडी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मोहन लाल पहले भी फेसबुक पर कंपनी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल चुका है जिसकी शिकायत पुलिस में दी थी। बीते माह वह बिना सूचना 10 दिन ड्यूटी से गैरहाजिर रहा। इस बारे में उससे लिखित जवाब मांगा गया तो उसने शनिवार को आत्महत्या का प्रयास किया है। हमीरपुर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन पीड़ित ने शिकायत से इंकार किया है।
विज्ञापन