फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh kangra indian army soldier killed in avalanche in Jammu Kashmir

हिमस्खलन की चपेट में आने से पुंछ में कांगड़ा का जवान शहीद

Fri, 04 Jan 2019 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)/पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)/पुंछ Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Jan 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh kangra indian army soldier killed in avalanche in Jammu Kashmir
PIC

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में साब्जियां सेक्टर में सेना में तैनात हिमाचल का एक जवान वीरवार सुबह चार बजे हिमखंड की चपेट में आने से शहीद हो गया। कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल की सिहाल पंचायत के रहने वाले लांस नायक सपन चौधरी (34) 40 राष्ट्रीय रायफल में तैनात थे। सुबह गश्त के दौरान सपन चौधरी और एक अन्य जवान एवलांच की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


सपन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पंजाब का जवान हरप्रीत सिंह घायल हो गया। उनका नजदीक के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहीद की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचेगी, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


लांस नायक सपन के शहीद होने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम छा गया। सिहाल पंचायत के पूर्व प्रधान मेहर सिंह ने बताया कि सेना की यूनिट से फोन आया था कि सपन चौधरी सुपुत्र बीर सिंह एक अन्य साथी के साथ गश्त पर थे, तभी अचानक आए पहाड़ से आए हिमखंड ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से निकाला, लेकिन सपन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शहीद अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गए हैं। सपन की मौत की जानकारी उनके पिता को नहीं दी गई, क्योंकि उनकी स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

बहन की शादी नहीं देख सके

Himachal Pradesh kangra indian army soldier killed in avalanche in Jammu Kashmir

सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार के सपन चौधरी के पिता वीर सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हैं और बड़ा भाई भरत भूषण भी एक साल पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता स्वर्णा देवी गृहिणी हैं। करीब तीन महीने पहले दो सितंबर को सपन छुट्टी काटकर यूनिट में गए थे। दो महीने बाद मार्च में सपन की चचेरी बहन की शादी है।

सपन ने शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आने की बात कही थी। सपन ने आदर्श मॉडल स्कूल चाट्टा से मैट्रिक की और 18 साल की उम्र में भर्ती हो गए। सपन की पत्नी ललिता गृहिणी हैं। बड़ा बेटा सार्थक पहली कक्षा का छात्र है, जबकि छोटा बेटा मनीष डेढ़ साल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed