फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh jal shakti minister mahender singh thakur corona postitive

हिमाचल के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन

Thu, 03 Sep 2020 07:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh jal shakti minister mahender singh thakur corona postitive
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में जल शक्ति, बागवानी और राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के सदन में मौजूद नहीं रह पाएंगे। जयराम सरकार के नंबर टू मंत्री महेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से अपने शिमला स्थित सरकारी आवास में होम क्वारंटीन हो गए हैं। 

विज्ञापन


मंत्री महेंद्र सिंह ने गुरुवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले दिनों विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके लौटे थे। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठकें भी लीं। गुरुवार की सुबह 11.30 बजे उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिए सेंपल भेजा था। इसके बाद रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि मेरे संपर्क में इस दौरान जो भी अधिकारी और लोग आए हैं, वह एतिहात रखें और टेस्ट भी करा लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डाक्टरों नेर सेंपल की पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद होम क्वारंटीन के लिए कहा है।  उल्लेखनीय है कि विधानसभा का मानसून सत्र में सात सितंबर से शुरू हो रहा है। मंत्री की रिपोर्ट पाजिटिव आने के कारण वे होम क्वारंटीन रहेंगे। ऐसे स्थिति में मंत्री महेंद्र की सदन में सत्र के दौरान गैर मौजूदगी रहेंगे। मंत्रिमंडल में नंबर टू होने के कारण मंत्री महेंद्र सिंह के विभाग से संबंधित सवालों का जवाब सदन में देने का दायित्व किसी अन्य मंत्री को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed