फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh Jail warder written exam on 21st april

जेल वार्डर की लिखित परीक्षा इस दिन, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Mon, 08 Apr 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Apr 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh Jail warder written exam on 21st april
सांकेतिक तस्वीर

आचार संहित के बीच हिमाचल प्रदेश में भरे जाने वाले महिला-पुरुष जेल वार्डरों के 146 पदों के लिए लिखित 21 अप्रैल को होगी। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिला मुख्यालयों में लिखित परीक्षा होगी। किन्नौर से संबंधित अभ्यर्थियों की परीक्षा शिमला, जबकि लाहौल-स्पीति से संबंधित अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल्लू आना होगा।

विज्ञापन


अन्य जिलों में लिखित परीक्षा के लिए सेंटर स्थापित किए जाएंगे। फरवरी और मार्च में फिटनेस टेस्ट पास कर लिखित परीक्षा में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थी 10 अप्रैल के बाद अपना एडमिट कार्ड विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यह वेबसाइट 10 से 20 अप्रैल तक खुली रहेगी। विभाग की ओर से अभ्यर्थियों के फोन नंबर और ई-मेल आईडी पर भी उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना दी जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षार्थियों के लिखित परीक्षा के स्थान और समय की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल विभाग में पुरुष वार्डरों के 132 और महिला वार्डरों के 14 पदों के लिए 20 से 27 फरवरी तक कांगड़ा रेंज के अभ्यर्थियों का फिटनेस टेस्ट हुआ था। 5 से लेकर 11 मार्च तक मंडी रेंज और 14 से 18 मार्च तक शिमला रेंज के अभ्यर्थियों के लिए ग्राउंड टेस्ट लिया गया था। इस दौरान फिटनेस टेस्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विभाग लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित करेगा।

किस जिला में कितने पदों पर मांगे थे आवेदन

कारागारों एवं सुधार केंद्रों में भरे जाने वाले पुरुषों के 132 पदों में बिलासपुर से 7, चंबा 8, हमीरपुर 7, कांगड़ा 33, किन्नौर एक, कुल्लू 7, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 20, शिमला 16, सिरमौर 11, सोलन 11 और ऊना जिले से 9 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।

महिला वार्डर के 14 पदों के लिए चंबा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले के लिए एक-एक पद भरा जाएगा। कांगड़ा जिले में 7 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।

जेल वार्डरों की लिखित परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। इसके लिए 10 अप्रैल के बाद अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। - सोमेश गोयल, महानिदेशक, जेल और सुधार सेवाएं 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed