फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh governor shiv pratap shukla press conferece in raj bhawan shimla

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला: लोगों का हाल जानते हुए सड़क मार्ग से ही करूंगा अधिकांश यात्राएं

Sun, 19 Feb 2023 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Feb 2023 10:21 AM IST
सार

शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि राज्यपाल का पद सियासत का विषय नहीं होना चाहिए। राज्यपाल संविधान के अनुसार काम करते हैं। अगर संविधान में व्यवस्था होगी तो उस फैसले को सियासत के तौर पर नहीं देखना चाहिए। 

विज्ञापन
himachal pradesh governor shiv pratap shukla press conferece in raj bhawan shimla
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि वह प्रदेश में अधिकांश यात्राएं सड़क मार्ग से ही करेंगे। इस दौरान लोगों से मिलते-जुलते हुए उनकी समस्याओं को जानेंगे। इन समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हवाई यात्राएं अधिक दूरी वाले स्थानों के लिए ही की जाएंगी। शनिवार को राजभवन शिमला में राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद सियासत का विषय नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


राज्यपाल संविधान के अनुसार काम करते हैं। अगर संविधान में व्यवस्था होगी तो उस फैसले को सियासत के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के पूर्व में रहे राज्यपालों की ओर से शुरू किए गए कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। मुख्यमंत्री के ध्यान में भी इन मामलों को लाया जाएगा। सरकार की प्राथमिकताओं में इन कार्यों को शामिल करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के रूद्रपुर गांव से हूं। गोरखपुर से विधायक रहा हूं। हिमाचलवासियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जब मैं राज्यसभा में था तो देखता था कि हिमाचल और पंजाब के सदस्य नशे पर लगाम के लिए चर्चा करते थे। इसके लिए अब मैं भी काम करूंगा। नशे की चपेट से प्रदेश की जनता विशेषकर युवाओं को बचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। आवश्यकता वाले क्षेत्रों में अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं भी ऐसे स्थानों पर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि क्षय रोग को हिमाचल से मिटाने के लिए काम किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। कौशल विकास बहुत जरूरी है। इससे रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। बैंक इसके लिए अब ऋण भी देते हैं। वित्त राज्य मंत्री होते हुए उन्होंने इस पर काम किया है। हिमाचल प्रदेश में भी कौशल विकास पर बल दिया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश अग्रणी है। जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। विश्वविद्यालयों में हिंदी में काम करने के लिए काम किया जाएगा।। विभागों के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया की मदद से कई समस्याओं को हल किया जाता है। नेगेटिव न्यूज ही न्यूज होती है। सामान्य चीजों को कोई नहीं पढ़ता है। नेगेटिव न्यूज को पॉजिटिव में बदलना चाहिए।

समस्याओं पर सरकार से बात करना राज्यपाल का दायित्व
शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपति जैसे देश के मुखिया होते हैं, वैसे राज्यपाल प्रदेश के मुखिया हैं। राज्यपाल का दायित्व होता है कि समस्याओं को लेकर सरकार से चर्चा करें। सरकार चाहे किसी भी दल की हो, राज्यपाल उसे अपनी ही सरकार कहते हैं।


वृक्षारोपण की कमी से नहीं पड़ रही बर्फ
राज्यपाल ने कहा कि मौसम में अब अजीब सी स्थिति हो गई है। गोरखपुर से जब चला था तो कहा गया कि कपड़े अधिक लेना लेकिन यहां मौसम गर्म है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर और शिमला के मौसम में अधिक अंतर नहीं है। वृक्षारोपण की कमी से बर्फ नहीं पड़ रही है। वृक्षारोेपण को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed