{"_id":"5da03b8c8ebc3e014950a5fe","slug":"himachal-pradesh-government-water-guards-will-be-able-to-become-junior-fitters-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलरक्षक बन सकेंगे जूनियर फिटर, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलरक्षक बन सकेंगे जूनियर फिटर, अधिसूचना जारी
Fri, 11 Oct 2019 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के माध्यम से सेवाएं दे रहे जल रक्षक अब जूनियर फिटर बन सकेंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2017 में बना नियमों को संशोधित कर दिया है। विभागीय सचिव की ओर से वीरवार को राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार अब पंचायती राज विभाग से पांच फीसदी जल रक्षकों की सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में जूनियर फिटर के पद पर तैनाती हो सकेगी। केंद्र या प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त किसी आईटीआई से पलंबर, फिटर ट्रेड में प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले इसके लिए पात्र होंगे। अलाइनमेंट, फिटिंग, प्लंबरिंग के कार्य में तीन वर्ष के अनुभव सहित आठ वर्ष का सेवाकाल भी जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड या समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास और 12 साल का सेवाकाल पूरा करना भी आवश्यक किया गया है। वर्तमान में प्रदेश भर में करीब 6300 जल रक्षक सेवाएं दे रहे हैं। नियमों का संशोधन होने से डेढ़ से दो हजार जल रक्षकों के लाभान्वित होने की संभावना है।
विज्ञापन