फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Government to decide for IAS Officer Prabodh Saxena

प्रबोध सक्सेना से वित्त महकमा छीनने पर असमंजस में सरकार

Sat, 12 Oct 2019 10:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Oct 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Government to decide for IAS Officer Prabodh Saxena
प्रबोध सक्सेना (फाइल फोटो)

बहुचर्चित आईएनएक्स मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ सह अभियुक्त प्रदेश के प्रमुख सचिव वित्त एवं ऊर्जा प्रबोध सक्सेना पर सरकार असमंजस में आ गई है। एक तरह केंद्रीय वित्त मंत्रालय में नियुक्ति के दौरान हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में वह सीबीआई की जांच झेल रहे हैं। वहीं, प्रदेश सरकार में वह वित्त महकमा संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


जाहिर है प्रदेश सरकार के अफसरों और पार्टी के नेताओं की आपत्ति के बाद अब उनके प्रमुख मुकदमे लेने तैयारी चल रही है। कार्मिक विभाग ने तबादले को लेकर कवायद भी शुरू की, लेकिन उच्च स्तर के अधिकारियों के दखल पर मामला लंबित कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो दलील यह दी गई कि दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव पर इस तबादले का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए है, क्योंकि जिस मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कर रही सीबीआई को सक्सेना के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दे दी है, वह इतने दिन बाद भी वित्त व ऊर्जा जैसे बड़े महकमे संभाल रहा है। इस मुद्दे को विपक्ष उठा सकता है। लिहाजा, चुनावी लाभ हानि को देखते हुए इस फाइल को सरकार ने लंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, आईएनएक्स घोटाले में चिदंबरम के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात रहे सक्सेना समेत कई अन्य तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की जांच चल रही है। हाल ही में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सभी अफसरों के खिलाफ अभियोजन मंजूरी भी प्रदान कर दी थी। इसके बाद से अब तक मामले में सक्सेना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed