{"_id":"5fe88e4e5782360035398d3f","slug":"himachal-pradesh-government-three-year-celebration-twitter-war-between-bjp-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के जश्न के बीच भाजपा और कांग्रेस में चला ट्वीट वॉर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल के जश्न के बीच भाजपा और कांग्रेस में चला ट्वीट वॉर
Sun, 27 Dec 2020 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार के तीन साल पूरे होने पर जहां एक ओर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पूरी भाजपा जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस नेता भी बयान जारी कर सरकार की विफलताओं को गिनाने में जुटे हैं। इस सब के बीच रविवार को होटल पीटरहॉफ में इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों में जमकर ट्वीट वॉर हुआ।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की वजह से सुबह भाजपा समर्थक मन की बात को ट्रेंड कराने में जुटे थे। इसी बीच कांग्रेस समर्थकों ने जयराम सरकार के तीन साल पर ‘बीजेपी सेल्स हिमाचल’ हैशटैग ट्रेंड करा दिया। समर्थकों ने इस दौरान विभिन्न योजनाओं को फेल बताने से लेकर पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज होने और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया। ट्रेंड लिस्ट की टॉप 30 की सूची में भी ‘बीजेपी सेल्स हिमाचल’ हैशटैग ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन
इस बीच जब भाजपाई समर्थकों की नजर पड़ी तो उन्होंने ‘3 साल विकास के’ हैशटैग ट्रेंड कराना शुरू कर दिया। घंटे में ही यह हैशटैग भी टॉप 30 में आ गया। समर्थकों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की सफलता को ट्वीट के जरिये लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसके बाद शाम तक दोनों ही दलों के समर्थक अपने-अपने हैशटैग के साथ ट्वीट करते रहे।
विज्ञापन