फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Pradesh Government Sainik Welfare Department interview for TGT teacher JBT teacher and language teacher on 4 to 6 October

नौकरी का मौका: टीजीटी, जेबीटी और एलटी के लिए चार से छह अक्तूबर तक साक्षात्कार

Fri, 17 Sep 2021 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Sep 2021 02:17 PM IST
सार

सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय में चार अक्तूबर को पूर्व सैनिकों के आश्रितों के विभिन्न पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। वहीं पांच अक्तूबर को दिव्यांग पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले पदों के लिए 65 पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Government Sainik Welfare Department interview for TGT teacher JBT teacher and language teacher on 4 to 6 October
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों और आश्रितों के कोटे से भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार चार, पांच और छह अक्तूबर को होंगे। पूर्व में कोरोना संक्रमण के कारण इन पदों के लिए साक्षात्कार स्थगित हो गए थे। 

विज्ञापन


अब विभाग ने इन पदों के लिए तिथि तय कर पात्र पूर्व सैनिकों और आश्रितों को कॉल लेटर भेजना शुरू कर दिए हैं। किसी अभ्यर्थी को अगर कॉल लेटर नहीं मिलता है तो वह विभाग की वेबसाइट पर अपना नाम देख सकता है। 
विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय में चार अक्तूबर को पूर्व सैनिकों के आश्रितों के विभिन्न पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। वहीं पांच अक्तूबर को दिव्यांग पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले पदों के लिए 65 पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा छह अक्तूबर को टीजीटी, जेबीटी, कला अध्यापक, एलटी और शास्त्री के पदों के लिए 56 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। विभाग कुल 139 पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाएगा। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (रि.) मदनशील शर्मा ने कहा कि चार, पांच और छह अक्तूबर को निदेशालय के रोजगार सेल में यह साक्षात्कार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed