फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Government Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi scheme

Himachal: 1500 रुपये की पहली चार किस्तें हर माह मिलेंगी, फिर छह महीने के एक साथ मिलेंगे 9000

Mon, 22 May 2023 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 May 2023 10:37 AM IST
सार

18 से 59 वर्ष की आयु वाली स्पीति की स्थायी निवासी महिलाएं और बौद्ध भिक्षुणियां (चोमो) योजना के तहत 1,500 रुपये लेने के लिए पात्र होंगी। स्पीति क्षेत्र में करीब 46 फीसदी आबादी महिलाओं की है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Government Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लाहौल-स्पीति जिला के स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने वाली इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना अधिसूचित कर दी है। स्पीति क्षेत्र की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की पहली चार किस्तें हर माह मिलेंगी। फिर छह माह के एक साथ 9,000 रुपये मिलेंगे। एक जून से योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। सितंबर तक 1,500 रुपये की राशि प्रतिमाह बैंक या डाकघर के खाते में दी जाएगी। इसके बाद छमाही आधार पर पैसा दिया जाएगा।

विज्ञापन


सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए तहसील कल्याण अधिकारी काजा के पास आवेदन करना होगा। 18 से 59 वर्ष की आयु वाली स्पीति की स्थायी निवासी महिलाएं और बौद्ध भिक्षुणियां (चोमो) योजना के तहत 1,500 रुपये लेने के लिए पात्र होंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव एम सुधा देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर यह घोषणा की थी। स्पीति क्षेत्र में करीब 46 फीसदी आबादी महिलाओं की है।
विज्ञापन


यह योजना इस क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में सहायक होगी। सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए इच्छुक महिला को निर्धारित प्रपत्र पर तहसील कल्याण अधिकारी काजा के पास आवेदन करना होगा। प्रार्थना पत्र के साथ वैध आयु प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड-मूल निवासी प्रमाणपत्र, बैंक-डाकघर खाता संख्या के लिए पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड व राशन कार्ड की छायाप्रति, पंचायत अथवा बौद्ध मठ की मुख्य भिक्षुणी की ओर से जारी प्रमाणपत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
योजना के तहत ऐसी महिलाओं को शामिल नहीं किया जाएगा, जिनके परिवार से कोई सरकारी कर्मचारी या पेंशनर होगा। भूतपूर्व सैनिक व सैनिक विधवाएं, मानदेय प्राप्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, मल्टी टास्क वर्कर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी और वस्तु एवं सेवाकर के लिए पंजीकृत व्यक्ति तथा आयकर दाता महिलाओं को भी योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

अपात्र लाभार्थी की शिकायत मिलते ही अस्थायी तौर पर तत्काल लगेगी निधि पर रोक
विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी लाभार्थी के खिलाफ यदि अपात्र होने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी आवश्यक जांच तहसील कल्याण अधिकारी की ओर से की जाएगी। ऐसे लाभार्थी की निधि तत्काल कल्याण अधिकारी की ओर से रोक दी जाएगी। जांच पूरी होने के बाद इस बाबत आगामी फैसला लिया जाएगा।


हर वर्ष जांचीं जाएंगी 25 फीसदी लाभार्थियों की पात्रता
सरकार ने योजना के तहत हर वर्ष 10 से 25 फीसदी लाभार्थियों की पात्रता को भी जांचने का फैसला लिया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी इसकी जांच करेंगे। योजना में पात्रता की शर्तों के बारे में जांच करेंगे और निधि धारकों की पात्रता को सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed