फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh government bans transfers of doctors in state

हिमाचल : तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों के तबादले पर फिर लगाई रोक

Wed, 28 Jul 2021 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jul 2021 10:45 AM IST
सार

सरकार का मानना है कि प्रदेश में अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। पहले जहां 50 से 70 के बीच मामले आ रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या सौ से ऊपर जा रही है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh government bans transfers of doctors in state
तबादले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डाक्टरों के तबादलों पर एक बार फिर रोक लगा दी है। विशेष परिस्थितियों में ही मुख्यमंत्री की अनुमति से तबादले हो सकेंगे। नर्सों और फार्मासिस्ट के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी। हिमाचल में कोरोना के मामलों में कमी आई है।

विज्ञापन


इसके बाद डाक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मनपसंद स्टेशन में सेवाएं देना चाहते हैं। इसलिए विधायकों और नेताओं के नोट लगाकर तबादलों की सिफारिश की जा रही है। सरकार के पास तबादलों की फाइलें आ रही हैं, लेकिन इन्हें पेंडिंग में डाला जा रहा है। अदला-बदली में भी तबादले नहीं होंगे।  
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि प्रदेश में अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। पहले जहां 50 से 70 के बीच मामले आ रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या सौ से ऊपर जा रही है। अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है। स्वास्थ्य महकमा इससे निपटने की तैयारियों मेें जुटा है। अस्पतालों में बच्चों के वार्ड बनाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड में पिडियाट्रिक्स विभाग के डाक्टरों को भेजा जा रहा है। इसके अलावा गांव में जाकर बीमार बच्चों का सर्वे किया जा रहा है। ऐसे में  सरकार स्टाफ को इधर-उधर नहीं करता चाहती है। विभाग का मानना है कि इससे व्यवस्था पर असर पड़ेगा।


स्वास्थ्य विभाग में मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही तबादले किए जाएंगे। कोरोना काल है, प्रतिदिन मामले आ रहे हैं। जहां डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया है, उन्हें वहीं सेवाएं देनी होंगी।
- अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed