फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh get first prize in Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan

हिमाचल को देश भर में मिला प्रथम पुरस्कार, नड्डा ने किया सम्मानित

Sun, 01 Jul 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh get first prize in Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत अपने बेहतर प्रदर्शन के दम हिमाचल ने देश भर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य बीके अग्रवाल को शुक्रवार सायं नई दिल्ली में पीएमएसएमए के ‘आई प्लैज फॉर 9’ अचीवर्स पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञापन


बीके अग्रवाल ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को पीएमएसएमए क्लीनिकों में सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच करवाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि हिमाचल सरकार ने यह अभियान अगस्त 2016 में आरंभ किया और इसके अंतर्गत 495 पीएमएसएमए क्लीनिक स्थापित किए।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अगस्त 2016 से मई, 2018 तक पंजीकृत 1,28,058 गर्भवती महिलाओं में से 87414 (68.26 प्रतिशत) महिलाओं की इन क्लीनिकों में चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व जांच करवाने में सफल रही। यह अनुपात सर्वाधिक है तथा दोबारा प्रमाणित करता है कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य मानकों के संबंध में अग्रणी राज्यों में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए के तहत गर्भवती महिलाओं की हर महीने की नौ तारीख को चिकित्सकों की ओर से प्रसव पूर्व जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए निजी क्षेत्र से स्वयं सेवा करने वाले चिकित्सकों पर विशेष बल दिया जा रहा है।

पूर्व प्रसव जांच के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया जाता है, जिससे इन महिलाओं का उपचार और मार्गदर्शन समय रहते किया जा सके। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिल रही है। उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन तथा राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनादि गुप्त भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


मंडी जिले के डॉ. जनदीप बंगा को विशिष्ट सेवा पुरस्कार- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश के निजी चिकित्सकों को भी 36 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें से जिला मंडी के डॉ. जनदीप बंगा को विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed