{"_id":"651fbb11a73a903a32065e65","slug":"himachal-pradesh-four-wrestlers-selected-for-national-wrestling-championship-goa-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बिलासपुर के चार पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बिलासपुर के चार पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के चयनित
Fri, 06 Oct 2023 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
बिलासपुर के चार पहलवानों का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन पहलवानों ने नालागढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है। 57 किलोग्राम वर्ग में शुभम ठाकुर ने स्वर्ण, 74 किलोग्राम में नवीन कुमार ने स्वर्ण, 97 किलोग्राम वर्ग में रमेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 125 किलोग्राम वर्ग में नरेश कुमार ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
इन चारों पहलवानों को हनुमान अखाड़ा की कमेटी ने बधाई दी। इस ट्रायल के दौरान कमेटी के सदस्य सतवीर ठाकुर मौजूद रहे। विजेता पहलवान 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन