फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh election 2022 BJP five sitting mla did not contest election against party candidate

हिमाचल विस चुनाव: टिकट कटा पर भाजपा के पांच विधायकों ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने से किया इनकार

Sun, 23 Oct 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Oct 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार
भोरंज की भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी और संघ के लिए लगा दिया है। वह कमल के फूल के साथ हैं।
loader
himachal pradesh election 2022 BJP five sitting mla did not contest election against party candidate
भोरंज की भाजपा विधायक कमलेश कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिकट कटने के बाद भी भाजपा के पांच विधायकों ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। इनमें से ज्यादातर विधायकों ने मन मारकर ही सही, मगर पार्टी के निर्णय का स्वागत किया है। कुछ को टिकट कटने का मलाल जरूर है, पर वे पार्टी के खिलाफ बगावत नहीं करेंगे। भरमौर, द्रंग, भोरंज, सरकाघाट और बिलासपुर के विधायकों ने इस पर स्थिति साफ कर दी है।



राज्य में एक मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और 11 विधायकों के टिकट कटे हैं। सिटिंग विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनसे संपर्क कर रहे हैं और भितरघात रोकने का प्रयास कर रहे हैं। भरमौर के भाजपा विधायक को तो नड्डा ने दिल्ली बुलाकर मना लिया और केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवारी से बाहर हुए अन्य भाजपा विधायकों से भी संपर्क में है। 


द्रंग के जवाहर बोले टिकट कटना पार्टी का निर्णय, मुझे कोई मलाल नहीं 
द्रंग के भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि टिकट तो बड़े-बडे़ मंत्रियों के भी कट गए, उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है। उन्होंने पिछले पांच साल में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। अगर गत चालीस वर्ष और पिछले पांच साल की बात करें तो उनके क्षेत्र में विकास कार्यों में रात-दिन का अंतर रहा है। पहली बार विधायक बने हैं। वह 1974 से राजनीति में हैं। यह पार्टी का निर्णय हैं। हो सकता है कि उनमें ही कोई कमी रही हो। 

पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी और संघ के लिए लगा दिया : कमलेश 
भोरंज की भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी और संघ के लिए लगा दिया है। वह कमल के फूल के साथ हैं। जिस दिन टिकट स्पष्ट हुआ, उसी दिन से उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी बात स्पष्ट कर दी। उन्हें भाजपा ने बहुत मान-सम्मान दिया है। वर्ष 2017 में उन्हें टिकट मिला तो उसके बाद से ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने बहुत विकास कार्य करवाए। भोरंज की जनता ने भी उन्हें बहुत सम्मान दिया है।  

टिकट कटने का मलाल, मगर पार्टी का साथ दे रहा हूं : इंद्र सिंह 
सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें टिकट कटने का मलाल है, मगर वह निर्दलीय चुनाव नहीं लडे़ेेंगे। वह अपनी क्षमता के अनुसार पार्टी का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि  वह निर्दलीय क्यों चुनाव लडे़ं। वह पार्टी प्रत्याशी का सहयोग कर रहे हैं। 

बड़ी पार्टियां हैं और टिकट बदल भी जाते हैं : सुभाष ठाकुर 
बिलासपुर से भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछली बार चुनाव लड़ा। सात हजार वोट के मार्जिन से जीते। लोगों ने साथ दिया। लोगों ने कहा है कि उन्होंने ईमानदारी से काम किया है। अगर लोग यह तमगा देते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है। पार्टी प्रत्याशी का साथ देने के मामले में उन्होंने कहा कि अभी विदड्रावल होंगे। फिर सिंबल मिलेंगे। क्या पता लगता है, बड़ी पार्टियां हैं और टिकट बदल भी जाते हैं। यह भविष्य के गर्भ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed