{"_id":"63524101d184f122876d0417","slug":"himachal-pradesh-election-2022-bjp-candidate-chamba-assembly-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस चुनाव: चंबा सीट से भाजपा को 36 घंटे के भीतर क्यों बदलना पड़ा उम्मीदवार, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस चुनाव: चंबा सीट से भाजपा को 36 घंटे के भीतर क्यों बदलना पड़ा उम्मीदवार, जानिए वजह
Fri, 21 Oct 2022 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:00 PM IST
सार
चंबा से इंदिरा कपूर का टिकट रद्द हो गया है और अब नीलम नय्यर नई प्रत्याशी होंगी। नीलम वर्तमान भाजपा विधायक पवन नय्यर की पत्नी हैं।
विज्ञापन
इंदिरा कपूर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी इंदिरा कपूर को हाईकोर्ट से वीरवार को दिन में बड़ी राहत मिल गई थी। अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी है। सजा पर रोक लगाने का फैसला न्यायाधीश संदीप शर्मा ने सुनाया है। विशेष जज चंबा की अदालत ने इंदिरा कपूर को भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाया था। इस जुर्म के लिए उन्हें तीन वर्ष की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
24 अक्तूबर 2013 को इंदिरा कपूर और सह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13(2) के तहत पुलिस स्टेशन सदर चंबा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। विशेष जज चंबा की अदालत के समक्ष आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
जिला परिषद की सदस्य रहते इंदिरा कपूर को विकास कार्यों के लिए बड़ी मात्रा में फंड मुहैया करवाया गया था। आरोपियों ने सरकारी धन का दुरुपयोग करने के उद्देश्य से दस्तावेजों में गलत इंद्राज कर उन लोगों को धन हस्तांतरित किया, जिन्होंने कोई कार्य नहीं किया था। 7 अगस्त 2021 को स्पेशल जज चंबा में प्रार्थी व अन्य सह आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
चंबा से इंदिरा कपूर का टिकट रद्द, अब नीलम प्रत्याशी
चंबा से इंदिरा कपूर का टिकट रद्द हो गया है और अब नीलम नय्यर नई प्रत्याशी होंगी। नीलम वर्तमान भाजपा विधायक पवन नय्यर की पत्नी हैं। विशेष जज चंबा की अदालत ने इंदिरा को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाकर तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। हालांकि, उन्हें बीते दिन हाईकोर्ट से राहत मिली थी और सजा पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद हाईकमान ने इंदिरा का टिकट रद्द कर दिया।