{"_id":"5cb82a4ebdec226dae66b278","slug":"himachal-pradesh-education-board-raises-honorarium-for-setting-up-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड ने पेपर सेट करने के मानदेय में किया इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड ने पेपर सेट करने के मानदेय में किया इजाफा
Thu, 18 Apr 2019 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रति पेपर सेट करने के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिस पेपर का सेट करने के शिक्षक को पहले 1200 रुपये मिलते थे, अब उसे 1700 रुपये मानदेय प्रति पेपर मिलेगा। इसके अलावा शिक्षक संगठनों की मांग पर बोर्ड ने परीक्षा केंद्र समन्वयकों व उप समन्वयकों के मानदेय में भी 500 और 200 रुपये की वृद्धि की है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र समन्वयक को 1000 रुपये मानदेय दिया जाता था, अब उसे 1500 रुपये की अदायगी की जाएगी। वहीं, परीक्षा केंद्र उप समन्वयक को 600 रुपये कीजगह 800 रुपये मिलेंगे। वहीं, परीक्षा संचालन में सेवाएं देने वाले पीजीटी आईटी को परीक्षा पर्यवेक्षक के समान मेहनतनाना प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सेवाएं देने वाले शिक्षकों को देय मूल्यांकन पारिश्रमिक व यात्रा भत्ते की क्रमश: 90 प्रतिशत व 80 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उधर, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि विभिन्न शिक्षक संगठनों के साथ बैठक करने के बाद पेपर सेट, परीक्षा केंद्र समन्वयक व उप समन्वयक के मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। जो इसी सत्र से लागू कर दिया जाएगा।