{"_id":"63ee24601ded55f6040eb7bb","slug":"himachal-pradesh-congress-prabhari-rajiv-shukla-meeting-with-cm-sukhvinder-singh-sukhu-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कांग्रेस की 10 गारंटियों को जांचने शिमला आएंगे राजीव शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कांग्रेस की 10 गारंटियों को जांचने शिमला आएंगे राजीव शुक्ला
Fri, 17 Feb 2023 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:18 AM IST
सार
राजीव शुक्ला मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को भी बैठकों का दौर चलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला- फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से दी गईं दस गारंटियों को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला शुक्रवार को शिमला पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार का गठन होने के बाद पहली बार शिमला पहुंच रहे शुक्ला दो दिनों तक चुनावी गारंटियों को लागू करने के लिए हो रहे कामकाज को जांचेंगे। शुक्रवार शाम को राजीव शुक्ला शिमला पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रात को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को भी बैठकों का दौर चलेगा। शुक्ला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में शुक्ला की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
चुनावों के दौरान करीब दो माह तक शुक्ला ने शिमला में डेरा जमाए रखा। कांग्रेस को 40 सीटें मिलने के बाद शुक्ला ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चयन में भी हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस में कड़ी का काम किया। मंत्रियों को बनाने में भी शुक्ला ने सभी गुटों को एक साथ साध कर रखा।
विज्ञापन
चुनावों के दौरान शुक्ला ने कांग्रेस की दस गारंटियों को अर्थशास्त्रियों से चर्चा के बाद तय करने के दावे किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हर गारंटी को तय समय में पूरा करेगी। अब सरकार का गठन हुए दो माह बीत गए हैं। ऐसे में राजीव शुक्ला शिमला पहुंचकर इन गारंटियों पर सरकार की ओर से किए जा रहे कामों को जांचेंगे।
तीन नए मंत्रियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा
शुक्ला के शिमला दौरे के दौरान तीन नए मंत्रियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश सरकार में अभी सात मंत्री बनाए गए हैं। तीन पद अभी रिक्त हैं। ऐसे में संभावित है कि विधानसभा के बजट सत्र से पहले तीन और मंत्री बनाए जा सकते हैं। कांगड़ा जिला को सरकार में और भागीदारी देने को लेकर भी शुक्ला कोई फैसला ले सकते हैं।