{"_id":"604ccea4db2bd93ac11b7e73","slug":"himachal-pradesh-congress-adhyaksh-kuldeep-rathore-statement-over-mc-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव: राठौर बोले- प्रदेश चुनाव कमेटी तय करेगी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव: राठौर बोले- प्रदेश चुनाव कमेटी तय करेगी टिकट
Sat, 13 Mar 2021 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर सीधा हमला बोला है। शनिवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने सीएम जयराम को होर्डिंग वाले मुख्यमंत्री की संज्ञा दी। कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। निगमों में पार्टी टिकट एआईसीसी की अनुमति से प्रदेश इलेक्शन कमेटी तय करेगी।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा में पानी और सड़क वाले मुख्यमंत्री हुए, लेकिन होर्डिंग वाले मुख्यमंत्री ने जंगलों में भी प्रचार के होर्डिंग लगा दिए। सीएम हर सप्ताह दिल्ली जाते हैं और कर्ज लेकर लौटते हैं। हैरत की बात है कि इतना कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश में कहीं विकास नहीं दिख रहा। केवल मंत्रियों और सिपहसालारों के लिए लग्जरी गाड़ियां खरीदीं जा रही हैं। भाजपा सरकार कांग्रेस के शुरू किए कार्यों के फीते काट रही है।
विज्ञापन
एक सवाल पर राठौर ने कहा कि सीएम 12 करोड़ के बिल के नाम पर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। अगर कांग्रेस ने ऐसा कोई बिल बनाया है तो सीएम दस्तावेज दिखाएं और बताएं कि उस पर किसके दस्तखत हैं। इस दौरान स्थानीय विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, सोलन जिला कांग्रेस प्रभारी केवल सिंह पठानिया, विनोद सुल्तानपुरी और जिलाध्यक्ष शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन