फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Pradesh Cement companies hike prices by eight to nine rupee per bag

जनता को झटका, लॉकडाउन में सीमेंट कंपनियों ने चुपचाप बढ़ा दिए दाम

Fri, 01 May 2020 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 May 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Cement companies hike prices by eight to nine rupee per bag
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के बीच सीमेंट कंपनियों ने चुपचाप दाम बढ़ाकर जनता को झटका दे दिया है। अंबुजा सीमेंट कंपनी ने साढ़े नौ रुपये तो एससीसी ने प्रति बैग नौ रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसी तरह अल्ट्राटेक ने भी प्रति बैग आठ रुपये की वृद्धि की है। कोरोना से उपजे विकट आर्थिक और सामाजिक हालातों के बीच भवन निर्माण सामग्री से जुड़े रेत-बजरी, पत्थर व क्रशर आदि के दाम पहले ही उछाल ले चुके हैं।

विज्ञापन


अब सीमेंट के दाम बढ़ने से निर्माण कार्यों की लागत और बढ़ेगी। जिसका असर सीधे तौर पर लोगों पर पड़ेगा। आपको बता दें कि हिमाचल के बरमाणा, बाघा और दाड़लाघाट में तीन बड़ी सीमेंट कंपनियां वर्तमान में सीमेंट उत्पादन कर रही हैं। सीमेंट उत्पादन में प्रदेश के संसाधनों का दोहन हो रहा है। लेकिन प्रदेशवासियों को सस्ता सीमेंट देने के बजाय सीमेंट कंपनियां आए दिन सीमेंट के दाम बढ़ा रहीं हैं। एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक तीनों ही कंपनियों ने एक-दूसरे की देखादेखी सीमेंट के दाम में वृद्धि कर दी। 

विज्ञापन

हालांकि पूर्व में भी इन तीनों सीमेंट कंपनियों ने दो बार सीमेंट के दाम बढ़ाए थे। लेकिन जनता के भारी आक्रोश और विपक्ष के दबाव में प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन से पहले सीमेंट कंपनियों से बात की थी। जिसके बाद सीमेंट कंपनियों ने प्रति बैग दो रुपये और बाद में पांच रुपये की दर से दाम कम किए थे। लेकिन अब लॉकडाउन के बीच ही सीमेंट कंपनियों ने जिस तरह से सीमेंट के दाम बढ़ाए हैं, वह लोगों की समझ से परे है। 

पहले स्टोन क्रशर संचालकों की हड़ताल और कोरोना लॉकडाउन के चलते करीब दो माह से निर्माण कार्य ठप रहे थे। अब सरकार ने अनुमति लेकर शर्तों के साथ निर्माण कार्यों को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में निर्माण कार्यों के लिए बिल्डरों, ठेकेदारों और आम लोगों को सीमेंट की जरूरत है। इस बीच, सीमेंट कंपनियों ने चुपचाप दाम बढ़ाकर लोगों को झटका दे दिया है।

हमीरपुर में अंबुजा और सीमेंट कंपनी के डीलरों ने कहा कि सीमेंट के दाम में नौ से साढ़े नौ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि पीछे से सीमेंट महंगा आ रहा है। उधर, अंबुजा सीमेंट कंपनी के ब्रांच हेड हेमंत शर्मा ने कहा कि सभी सीमेंट कंपनियों के दाम बढ़े हैं। वहीं एसीसी सीमेंट कंपनी के स्टेट हेड चंदन चटर्जी ने कहा कि वह अभी व्यस्त हैं। बाद में बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed