{"_id":"614c732a8ebc3e0ded693258","slug":"himachal-pradesh-cabinet-meeting-today-decisions-24-september-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: कैबिनेट बैठक आज, 27 सितंबर से स्कूल खोलने पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: कैबिनेट बैठक आज, 27 सितंबर से स्कूल खोलने पर होगा फैसला
Fri, 24 Sep 2021 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:05 AM IST
सार
27 सितंबर से नवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाया जा सकता है। शिक्षा विभाग की ओर से पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला 24 सितंबर शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में हो सकता है। बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। सरकार ने अभी 25 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखे हैं। संभावित है कि 27 सितंबर से नवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाया जा सकता है। शिक्षा विभाग की ओर से पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों के लिए बनाए माइक्रो प्लान से भी बैठक में सरकार को अवगत करवाया जाएगा। इसके तहत एक कक्षा की क्षमता के 50 फीसदी के हिसाब से विद्यार्थियों को बुलाने की योजना है। बैठक में शिक्षा विभाग में 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती का फैसला होने के आसार हैं। इस भर्ती में मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर आधे पद और शेष आधे आवेदनों के आधार पर एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटियों के माध्यम से भरने की योजना है।
विज्ञापन
सीएंडवी और जेबीटी को गृह जिलों में तबादले करने की नीति में भी सरकार बदलाव कर सकती है। अभी 13 वर्ष बाद दूसरे जिलों में सेवा दे रहे जेबीटी ओर सीएंडवी अध्यापकों को अपने गृह जिलों में स्थानांतरित करने की योजना है। इस समय अवधि को सरकार कम कर सकती है। बैठक में सरकारी स्कूलों में नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को भी मंजूरी दी जाएगी। बसों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी करने पर भी सरकार फैसला ले सकती है।
विज्ञापन