फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh budget session 2019 and cm jairam thakur

सदन में बार-बार घिर रहे हैं मंत्री, मुख्यमंत्री को फिर बनना पड़ा ढाल

Thu, 07 Feb 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh budget session 2019 and cm jairam thakur

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआती बैठकों में ही विपक्ष मंत्रियों को बार-बार घेर रहा है। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंत्रियों की ढाल बनकर खड़ा होना पड़ रहा है। सदन के भीतर आक्रामक मुद्रा अपनाए अपने ही एक विधायक के सवाल मंत्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला में हुए शीत सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री इस बात से नाराज माने जा रहे थे कि मंत्री उनके मनोनुकूल जवाब नहीं दे पा रहे थे। उन्हें विपक्ष के हमलों पर बार-बार खड़े होकर खुद ही स्थिति साफ करनी पड़ रही थी। बजट सत्र के शुरुआती दो दिनों में भी हालात कुछ ऐसे ही बने रहे।
विज्ञापन


दूसरी बैठक के दौरान प्रश्नकाल में ही मंगलवार को नूरपुर के भाजपा विधायक और रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर को ददाहू और नूरपुर बस हादसों पर घेर डाला। भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने तो अपनी ही सरकार के परिवहन मंत्री को यहां तक कह डाला कि और कितनी लाशें देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal pradesh budget session 2019 and cm jairam thakur

बुधवार को जब चंबा सीमेंट प्लांट में देरी के मामले में विपक्ष ने उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को घेरा तो मुख्यमंत्री को ही जवाब देना पड़ा। दूसरी बार प्रदेश में कैंसर रोगियों के लिए अपर्याप्त सुविधाओं के आरोप सरकार पर न केवल विपक्ष ने लगाए, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक राकेश पठानिया भी इस मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन हमलावर नजर आए।

पठानिया ने तो स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार से यह तक पूछ लिया कि वह एक साल में कितनी बार पिछली बार कब अस्पताल अस्पताल गए। मंत्री के जवाब के बीच जब सत्ता पक्ष और विपक्ष की नोकझोंक चल रही थी तो खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जवाब देने के लिए खड़ा होना पड़ा।

प्रश्नकाल के बाद जब शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज लील्हकोठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार शिलान्यास मामले में स्पष्टीकरण दे रहे थे तो उस बीच भी विपक्ष खूब आक्रामक हो गया। इस दौरान भी खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही पूरी स्थिति साफ करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed