फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Board of School Education Rejected 1966 HPTET Applications

HPBOSE: शिक्षा बोर्ड ने रद्द किए टेट के 1966 आवेदन, तीन दिन के भीतर जमा करवाएं दस्तावेज

Thu, 09 Nov 2023 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Nov 2023 05:51 PM IST
सार

बोर्ड के पास टेट परीक्षाओं के लिए कुल 43,618 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 41,652 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र परीक्षा शुल्क सहित और पूरे दस्तावेजों के साथ प्राप्त हुए।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Board of School Education Rejected 1966 HPTET Applications
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आए 1,966 आवेदनों को रद्द कर दिया है। यह आवेदन बिना परीक्षा शुल्क और आधे अधूरे भरे गए हैं। जिन्हें बोर्ड ने रद्द कर दिया है। बोर्ड की ओर से नौ अक्तूबर से दो नवंबर तक आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से टेट नवंबर-2023 के लिए आठ विषयों टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू के लिए नौ अक्तूबर से दो नवंबर तक आवेदन मांगे थे। इस दौरान बोर्ड के पास इन विषयों की टेट परीक्षाओं के लिए कुल 43,618 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन


इनमें से 41,652 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र परीक्षा शुल्क सहित और पूरे दस्तावेजों के साथ प्राप्त हुए, जबकि 1,966 आवेदन पत्र बिना शुल्क और आधे अधूरे पाए गए हैं, जिन्हें बोर्ड प्रबंधन ने रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड प्रबंधन ने रद्द किए गए सभी अभ्यर्थियों के नामों की सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कहा कि जिन परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय सीमा में शुल्क जमा करवाया है और उनका नाम रद्द सूची में अंकित है, वे बोर्ड कार्यालय को शुल्क जमा करवाने से संबंधित दस्तावेज तीन दिन के भीतर 10 नवंबर तक जमा करवा सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि अगर ऐसे परीक्षार्थियों से शुल्क जमा करवाए दस्तावेजों के अनुसार बोर्ड कार्यालय में शुल्क प्राप्ति की पुष्टि होती है, तो उन परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed