{"_id":"5ca1f427bdec2214720fb5f9","slug":"himachal-pradesh-bjp-president-satpal-satti-challenged-mukesh-agnihotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ती ने मुकेश को दी चुनौती, कहा- दम है तो हमीरपुर से चुनाव लड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ती ने मुकेश को दी चुनौती, कहा- दम है तो हमीरपुर से चुनाव लड़ें
Mon, 01 Apr 2019 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Apr 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर बयानबाजी के बजाय अगर मुकेश में दम है तो संसदीय चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने मुकेश पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बयान केवल उनके बड़बोलेपन के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
सोमवार को जारी बयान में सत्ती ने कहा कि असंतोष मुख्यमंत्री के घर में नहीं, बल्कि हमीरपुर कांग्रेस के नेताओं मे है जो संभावित परिणामों से डरकर एक दूसरे को बलि का बकरा बनाने पर अमादा हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पर टिप्पणी करने से पूर्व नेता प्रतिपक्ष को इस बात को भलिभांति समझ लेना चाहिए कि उनके मंत्री कार्यकाल में प्रदेश औद्योगिक विकास में पहले स्थान से पिछड़कर 17 वें स्थान पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
वर्ष 2013 से लेकर 2018 के बीच सत्ताधारियों ने उद्योगपतियों से पैसों की वसूली की। जिसके चलते 5000 से अधिक औद्योगिक इकाइयों ने प्रदेश छोड़कर दूसरे प्रदेशों में शरण ले ली थी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वह यह बताएं कि ‘इनवेस्टर मीट’ के नाम पर करोड़ों रुपये बरबाद करने के बाद उनके कार्यकाल में कितने उद्योग लगे।
विज्ञापन