फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh assistant professors appointment cancelled by education department

शिक्षा विभाग की कार्रवाई, 11 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियां रद्द

Sun, 25 Jun 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh assistant professors appointment cancelled by education department

शिक्षा विभाग ने निर्धारित समय के भीतर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले कॉलेज कैडर के 11 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा एजेवी प्रसाद ने बताया कि लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर इन असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में नियुक्ति दी गई थी। समय से पद ग्रहण नहीं करने के चलते इनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 

विज्ञापन


नियुक्ति रद्द होने वालों में राहुल चौहान, अमित कुमार, निशा शर्मा, नवीता नेगी, पंकज कुमार, रोहित कुमार, आरती, रोहित कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश, राम लाल भारद्वाज और मुनीष कौंडल शामिल हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा ने बताया कि कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में राहुल चौहान को रामपुर कॉलेज, कैमिस्ट्री में अमित कुमार को देहरी कॉलेज, कैमेस्ट्रिी में निशा शर्मा को बड्सर कॉलेज,
विज्ञापन


अंग्रेजी विषय में नवीता नेगी को सिराज कॉलेज, भूगोल विषय में पंकज कुमार को धर्मशाला कॉलेज, फिजिक्स विषय में रोहित कुमार को सरस्वती नगर कॉलेज, फिजिक्स में आरती को कुल्लू कॉलेज, राजनीति शास्त्र विषय में रोहित कुमार मिश्रा को भरमौर कॉलेज, राजनीति शास्त्र विषय में वेद प्रकाश को लियाथ कोठी कॉलेज, कामर्स विषय में रामलाल भारद्वाज को संधोल कॉलेज और इसी विषय में मुनीष कौंडल को धर्मपुर (सोलन) कॉलेज में नियुक्ति दी गई थी। उन्होंने बताया कि विगत मार्च और अप्रैल महीने में नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसर बदले

Himachal Pradesh assistant professors appointment cancelled by education department

राज्य सरकार ने 14 कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादले कर दिए हैं। प्रदेश में खुले नए कॉलेजों में इन्हें नियुक्ति दी गई है। अरुण दफरेक, रविंद्र कुमार को नेरवा से चौपाल, देव कांत को घुमारवीं से दाड़लाघाट, डा. विक्रांत सकलानी को अर्की से दाड़लाघाट, कुसुम

कालिया, सतविंद्र सिंह को नालागढ़ से जयनगर, डॉ. बुद्धि सिंह को जोगिंद्र नगर से मुल्थान, वंदना राणा को थुरल से देहरा, कंचन कुमारी को ढलियारा से देहरा, मीता शर्मा, प्रतिमा नड्डा को ऊना से हरोली, पूर्णिमा शर्मा को चंबा से भलाई चंबा और लक्ष्मण सिंह पठानिया, युगल किशोर को चंबा से तेलका कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed