फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh assembly election cm virbhadra singh criticized union govt policies

नोटबंदी और जीएसटी ने तोड़ी आम आदमी की कमरः सीएम वीरभद्र सिंह

Fri, 27 Oct 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू Updated Fri, 27 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh assembly election cm virbhadra singh criticized union govt policies
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियों ने देश में बड़ा आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। प्रधानमंत्री की नीतियों से आम जनता के साथ-साथ भाजपा के लोग भी परेशान हैं। पहले नोटबंदी ने फिर जीएसटी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र रोहड़ू के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। अस्सी हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है। 
विज्ञापन


विकास की दृष्टि से आज हिमाचल प्रदेश की तुलना देश के बड़े राज्यों के साथ होती है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है, भाजपा के नेता गलत आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह करते हैं। प्रदेश का विकास कांग्रेस की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी

himachal pradesh assembly election cm virbhadra singh criticized union govt policies

विकास के नाम पर ही कांग्रेस चुनाव में उतरी है। कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब रोहड़ूवासी कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा को वोट देंगे। 

तभी उनके हाथ मजबूत होंगे। रोहड़ू के बाद मुख्यमंत्री ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर और बाघी में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के लिए वोट की अपील की।

इस मौके पर शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री सोहन लाल चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण दत्ता, प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा, रवि रावत, विजय चौहान, सुशील चौहान मौजूद रहे।

वीरभद्र 29 को यहां करेंगे जनसभाएं

himachal pradesh assembly election cm virbhadra singh criticized union govt policies

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 29 अक्तूबर को बिलासपुर और मंडी विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं और रैलियां करेंगे। वीरभद्र सिंह 10 बजे बिलासपुर के नम्होल, साढ़े 12 बजे दालड़ाघाट, मंडी विधानसभा क्षेत्र के भंगरोटू, 5 बजे पंडोह और साढ़े 6 बजे नगवाईं में रैलियां और जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed