{"_id":"62106e91baf8a11a2535a106","slug":"himachal-pradesh-accident-on-bharmour-pathankot-nh-pickup-vehicle-damaged-2-died-read-all-updates-and-developments","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-भरमौर एनएच: खाई में गिरी जीप, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-भरमौर एनएच: खाई में गिरी जीप, दो युवकों की मौके पर मौत
Sat, 19 Feb 2022 06:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:36 PM IST
सार
सुंकू दी टपरी नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इससे जीप के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (34) पुत्र मेघा राम निवासी गांव मलकोता डाकघर भरमौर और अनिश कुमार (32) पुत्र अमरजीत निवासी गांव मलकोता के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार रात को जीप में सवार होकर भरमौर से चंबा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
गाड़ी को अनिल कुमार चला रहा था। सुंकू दी टपरी नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इससे जीप के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रात को घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों शवों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन