फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal power supply to Delhi Haryana and Uttar Pradesh

गर्मियों में तीन राज्यों में ठंडक पहुंचाएगी हिमाचल की बिजली

Sat, 13 Apr 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal power supply to Delhi Haryana and Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल की बिजली देश के तीन राज्यों को गर्मियों में ठंडक पहुंचाएगी। बिजली कट से जूझने वाले मैदानी राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा को हिमाचल प्रदेश एक मई से बैंकिंग पर बिजली देगा। तीस सितंबर तक यह सप्लाई जारी रहेगी। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हिमाचल इन्हीं राज्यों से बिजली वापस लेगा।

विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग पर 1806 मिलियन यूनिट बिजली सप्लाई दी जाएगी। सर्दियों के मौसम में यह राज्य 15 अक्तूबर से 31 मार्च तक 2021 मिलियन यूनिट बिजली लौटाएंगे। पारा चढ़ते ही हिमाचल में बिजली उत्पादन बढ़ गया है। प्रदेश में इस मौसम में बिजली की अधिक जरूरत भी नहीं होती है।
विज्ञापन


ऐसे में हिमाचल ने ओपन टेंडर के माध्यम से बिजली लेने वाले राज्यों से करार किया है। इसके तहत किस राज्य को कितनी सप्लाई दी जानी है, इसे रोजाना तय किया जाता है। राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया कि करार के तहत हिमाचल पड़ोसी राज्यों से बिजली सप्लाई देता और लेता है। इन दिनों प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल को प्रतिदिन 265 लाख यूनिट की जरूरत
हिमाचल को इन दिनों रोजाना 265 लाख यूनिट बिजली की जरूरत रहती है। राज्य बिजली बोर्ड की परियोजनाओं से 45 लाख यूनिट, सेंट्रल शेयर से 185 लाख यूनिट और निजी क्षेत्र की परियोजनाओं 42 लाख यूनिट बिजली मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed