{"_id":"5de10d078ebc3e54ff6bb6bf","slug":"himachal-pollution-control-board-transferred-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ के कार्यक्रम को पैसा मांगने के मामले में अधीक्षक पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ के कार्यक्रम को पैसा मांगने के मामले में अधीक्षक पर गिरी गाज
Sat, 30 Nov 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर सरकारी संस्था के लिए ई-मेल कर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) की ओर से क्षेत्रीय अधिकारियों और उद्यमियों से पैसा मांगने के मामले में बोर्ड के एक अधीक्षक पर गाज गिर गई है। बोर्ड ने ई-मेल करने वाले एक अधीक्षक का तबादला कर दिया है। बोर्ड के सदस्य सचिव आदित्य नेगी से मिली रिपोर्ट के आधार पर अध्यक्ष आरडी धीमान ने मुख्यालय में तैनात अधीक्षक को सदस्य सचिव के कार्यालय से क्षेत्रीय कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि अब बोर्ड ने उन उद्यमियों व अधिकारियों से जानकारी मांगी है कि ई-मेल के आधार पर उन्होंने किसी से पैसा लिया या किसी को पैसा दिया है या नहीं। अगर वित्तीय सहयोग किया है तो कितना और किस माध्यम से किया है।
विज्ञापन
गैर सरकारी संस्था स्पोर्ट्स एंड एंटी ड्रग एसोसिएशन (साडा) ने बीसीएस ग्राउंड शिमला में 16 और 17 नवंबर को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रेस और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एकादश के बीच दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट कराया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टूर्नामेंट के खर्चों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग को सभी क्षेत्रीय अधिकारियों और कुछ उद्योगपतियों को ई-मेल कर दिया।
विज्ञापन
अमर उजाला ने बोर्ड की ओर से एक निजी संस्था को आर्थिक सहयोग पहुंचाने की कोशिश का खुलासा किया तो बोर्ड के आला अधिकारी हरकत में आ गए। इसके बाद जांच कर गड़बड़ी करने वाले अधीक्षक का तबादला कर दिया। हालांकि, बोर्ड को अभी भी यह जानकारी नहीं है कि कितना पैसा उसके कहने के बाद संस्था को मिला।