फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Politics: Jairam Thakur secretly reached the market to pacify the angry people, chatted in a closed r

Himachal Politics: मंडी में गुपचुप रूठों को मनाने पहुंचे जयराम ठाकुर, बंद कमरे में गुफ्तगू

Sun, 31 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 31 Mar 2024 05:00 AM IST
सार

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला। वह यहां नाराज चल रहे नेताओं से व्यक्तिगत तौर पर गुपचुप तरीके से मिले और लंबी मंत्रणा की। उन्होंने सभी नेताओं से मंथन कर उन्हें सक्रियता से काम करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Himachal Politics: Jairam Thakur secretly reached the market to pacify the angry people, chatted in a closed r
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

टिकट न मिलने के चलते दावेदारों में चल रही नाराजगी व रोष को दूर करने के लिए शनिवार को पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला। वह यहां नाराज चल रहे नेताओं से व्यक्तिगत तौर पर गुपचुप तरीके से मिले और लंबी मंत्रणा की। उन्होंने सभी नेताओं से मंथन कर उन्हें सक्रियता से काम करने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी सीट से पूर्व में भाजपा प्रत्याशी रहे सेवानिवृत ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर से बंद कमरे में मिले और उनके साथ लंबी चर्चा की। उन्हें आश्वस्त किया और मंडी सीट से सक्रियता के साथ धरातल पर काम करने का आह्वान किया। इसी तरह से टिकट की दौड़ में शामिल रहे नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर से भी जयराम मिले और उनसे चर्चा की।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व विधायक डीडी ठाकुर और कन्हैया लाल से भी मुलाकात की। उनसे सक्रियता से काम करने के लिए आग्रह किया। बता दें कि हॉट सीट मंडी से इस बार भाजपा हाईकमान ने कंगना रणौत को चुनावी रण में उतारा है। चुनाव में प्रत्याशी तो कंगना हैं, लेकिन चुनावी रण में जीत की जिम्मेदारी जयराम ठाकुर के कंधों पर ही है। इसी के चलते वह मंडी संसदीय क्षेत्र में रूठे हुए नेताओं को मनाने के लिए खुद पहुंचे। उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कुछ नेताओं में छोटी मोटी नाराजगी चल रही थी, जिसे मिल-बैठकर दूर कर लिया गया है। पार्टी के सभी सच्चे सिपाही चुनावी रण में जीत के लिए दिन-रात एक करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed