फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal politics bjp mlas ready to join congress sukhu claims opposition seats will reduce

Himachal Politics : भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में आने को तैयार, विपक्ष की सीटें घटने का सीएम सुक्खू का दावा

Sun, 05 Jul 2026 10:38 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 05 Jul 2026 10:38 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक और नेता कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं, जिससे विपक्ष की सीटें और कम होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी सभी गारंटियां पूरी की हैं और पार्टी चुनावी मोड में प्रवेश कर चुकी है। प्रदेश में आगामी तीन माह के भीतर राहुल गांधी की रैलियों की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
himachal politics bjp mlas ready to join congress sukhu claims opposition seats will reduce
पीसीसी की आम सभा में एक-दूसरे से मिलते सीएम सुक्खू और कौल सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मोड में है। इसी कड़ी में आगामी तीन माह में प्रदेश में लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैलियों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि आगामी विस चुनाव में भाजपा की सीटें और कम होंगी। कई भाजपा विधायक और नेता कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी सभी गारंटियों को पूरा किया है। प्रदेश अब चुनावी मोड पर आ रहा है। सुक्खू ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कई गुटों में बंटी है। भाजपा का प्रदेश हित से कोई सरोकार नहीं है। सुक्खू ने 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पुनः सत्ता में आने का विश्वास जताया। इस बैठक में कई मंत्री, विधायक, पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह दस हजार लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दावा किया कि शिमला में पहले ही दिन भाजपा के 300 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इसी महीने आठ से दस हजार लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। उन्होंने जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से एक तारीख से दस तारीख के मध्य नियमित बैठकें करने को कहा। एक मंत्री को एक जिले का प्रभारी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा हर वक्ता की जुबान पर  रहा। रजनी पाटिल ने कहा कि लोगों को इस आस्था की लूट व युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा अयोध्या में हजारों करोड़ रुपये की लूट पर पूरी तरह खामोश है। उन्होंने कहा कि यह देश ही नहीं, अपितु विश्व के सब लोगों की आस्था पर डाका है। सीएम सुक्खू ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी बहुत गंभीर मामला है। राम हमारे आराध्य हैं। इसमें जो भी संलिप्त हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राम मंदिर मामले में सबसे ज्यादा राजनीति भाजपा ने की है। 

नेगी व भंडारी को समझाएंगे : पाटिल ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और निगम भंडारी को समझाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि दोनों में कोई मनमुटाव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed